{"_id":"65f7288f1b3194c4dc0d0456","slug":"signage-covered-with-foil-propaganda-written-on-walls-removed-by-painting-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113552-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पन्नी से ढके गए साइनेज, पुताई कर मिटाया दीवारों पर लिखा प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पन्नी से ढके गए साइनेज, पुताई कर मिटाया दीवारों पर लिखा प्रचार
विज्ञापन
ओवरब्रिज की दीवार पर लिखी प्रचार सामग्री को मिटाता कर्मी । संवाद
पीलीभीत। प्रचार सामग्री हटाने का अभियान रविवार को भी चला। पालिका और नगर पंचायत पकड़िया नौगवां की टीम ने ओवरब्रिज, स्ट्रीट लाइटों, भवनों की दीवारों व अन्य स्थानों पर लगे बैनर-पोस्टर हाटाए। दीवारों पर लिखे प्रचार को पुताई कर मिटाया गया।
अपराह्न करीब एक बजे नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के कर्मचारी ओवरब्रिज ढलान पर टनकपुर मार्ग पर लगे साइनेज को पन्नी से ढकते नजर आए। साइनेज पर लगे चित्र को काली पन्नी लगाकर छिपाया गया। ओवरब्रिज के दूसरी ओर लगे साइनेज के चित्र पर टेप चस्पा किया गया। ओवरब्रिज की दीवार पर पेंट से लिखे गए पार्टी के प्रचार और सिंबल को पुताई कर मिटाया गया। नौगवां चौराहे पर लगे साइनेज को भी पन्नी से ढका गया है। शहर में प्रचार सामग्री हटाने का काम पूरे दिन चलता रहा।
पन्नी से ढकी गई स्ट्रीट लाइट पर लगी प्रचार सामग्री
नगर पंचायत पकड़िया नौगवां की ओर से टाइगर चौराहे से ईदगाह होकर नौगवां चौराहे आने वाली सड़क पर रेलवे क्रॉसिंग के पहले तक स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है। इन स्ट्रीट लाइट पर प्रचार-प्रसार संबंधी सामग्री भी लगी थी। नगर पंचायत की ओर से पन्नी लगाकर प्रचार सामग्री को ढका गया। इसी तरह बीसलपुर, पूरनपुर, बरखेड़ा, कलीनगर, मझोला, अमरिया व अन्य स्थानों पर भी प्रचार सामग्री हटाई गई। प्रचार सामग्री हटाने के दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।