फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Siege of lawyers kotwal The tax commotion , performance

वकीलों ने कोतवाल का घेराव कर किया हंगामा, प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2015 11:40 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Tue, 25 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Siege of lawyers kotwal The tax commotion , performance

वकील से मोबाइल पर अभद्रता के आरोप पर वकीलों ने कोतवाल का घेराव कर जमकर खरी-खोटी सुनाई। गुस्साए वकीलों ने कोतवाली के अंदर और कोतवाली गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में वकील हड़ताल पर चले गए। वकीलों ने आपात बैठक भी की, जिसमें 26 अगस्त को बैठक आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा तय किया जाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के महामंत्री अमिताभ मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार को कोतवाली पहुंचे वकीलों ने साथी वकील विष्णु वर्मा से मोबाइल पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कोतवाल का घेराव किया। अभद्रता से इनकार करने पर वकीलों ने कॉल रिकार्डिंग सुनवाते हुए खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह का कहना था कि एक निर्माणाधीन मकान को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति पर दोनों पक्षों को समझा दिया गया था, लेकिन उक्त वकील एक पक्ष को सह दे रहे हैं। वकीलों का कहना था कि वकील से मोबाइल पर अभद्रता कर और उसे जेल भेजने की धमकी किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी। आक्रोशित वकीलों ने कोतवाल के खिलाफ कोतवाली में और कोतवाली गेट पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन की आपात बैठक हुई। इसमेें हड़ताल का निर्णय लेकर कोतवाल के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय किए जाने को 26 अगस्त को बैठक आयोजित करने की बात तय की गई। बैठक में विचार-विमर्श कर अगली रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को होने वाली बैठक मेें जो वकील गैरहाजिर रहेंगे। उनको स्पष्टीकरण देना होगा, अन्यथा उनकी सदस्यता पर विचार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने की। प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप सक्सेना, संजय पांडेय, अमिताभ मिश्र, आदित्य मोहन शर्मा आदि थे।
विज्ञापन



मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी में एक भवन के निर्माणाधीन छज्जे को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद है। दोनों पक्षों को आपसी वार्ता कर मामला निपटाने को कहा गया था ताकि विवाद की स्थिति न बने। दोनों पक्ष मान भी गए। वकील विष्णु वर्मा एक पक्ष को सह दिए हैं। वकील का फोन आने पर उनको समझा दिया गया था कोई अभद्रता नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर पूरनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed