{"_id":"667b2772fc889cb5360a1666","slug":"siddhivinayak-hospital-sealed-after-investigation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118477-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जांच के बाद सिद्धिविनायक अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जांच के बाद सिद्धिविनायक अस्पताल सील
विज्ञापन
बिलसंडा में सिद्धिविनायक अस्पताल को सील करने के बाद मौजूद पुलिस और सीएचसी अधीक्षक।संवाद
बिलसंडा। महिला की मौत के मामले में जांच टीम को पंजीकरण संबंधी कागजात उपलब्ध न कराने पर सिद्धिविनायक अस्पताल सील कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव मझगवां निवासी ओमपाल की पत्नी शारदा की कुछ दिन पूर्व अचानक तबीयत खराब हुई थी। जिस वजह से उनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बावजूद इसके ओमपाल ने पत्नी को नगर के सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती करया। जहां पत्नी की मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद एक शिकायत पर सोमवार को सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनीष शर्मा ने टीम के साथ अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान संचालक से पंजीकरण संबंधी कागजात मांगे। संचालक इसके लिए समय मांगा।
समय पूरा होने के बाद मंगलवार की दोपहर अधीक्षक ने पुनः अस्पताल पर छापा मारा। इस बार भी संचालक कागजात उपलब्ध नहीं करा सका। साथ ही मौके पर कोई डॉक्टर भी नहीं मिला। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर अस्पताल पर छापा मारा गया था। मौके पर कोई डॉक्टर और अस्पताल के संचालक की ओर से पंजीकरण संबंधी कागजात भी उपलब्ध नहीं कराए गए। इस वजह से अस्पताल को सील कर दिया गया है।
--
फोटो 24
झोलाछाप के क्लीनिक पर मारा छापा
बीसलपुर। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने मंगलवार की शाम मोहल्ला आंबेडकर नगर में महिला झोलाछाप के क्लीनिक पर छापा मारा, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
सीएमओ के संज्ञान में आया कि नगर के मोहल्ला आंबेडकरनगर में किराये के एक मकान में एक महिला झोलाछाप लंबे समय से अवैध रूप से क्लीनिक चला रही है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार को तत्काल क्लीनिक पर छापा मारने के निर्देश दिए। अधीक्षक पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे।
अधीक्षक के पहुंचने से पहले ही झोलाछाप अपना क्लीनिक बंद कर चली गई। इधर, मकान मालिक ने बताया कि उनके मकान में कोई अवैध क्लीनिक नहीं चल रहा है। संवाद