{"_id":"497f01d2f3e45373587e09b6f62463aa","slug":"shrimadbhagvat-from-fiction-former-pitcher-ejected-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकली कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकली कलशयात्रा
पीलीभीत
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीमद्भागवत कथा प्रचार मंडल के तत्वावधान में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें तमाम महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
न्यूरिया बंगाली कॉलोनी के नीमतला पर शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन कार्यक्रम स्थल से कलश यात्रा निकाली गई, जो गुप्ता कॉलोनी के समीप स्थित नहर पर पहुंची। यहां से महिला श्रद्धालु जल लेकर पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और कलश स्थापित किए। कलश यात्रा के बाद दोपहर करीब दो साध्वी रमा मंजरी ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया। कहा कि कथा सुनने से जहां बुद्धि की शुद्धि होती है, वहीं तमाम कुसंगतियों से भी मनुष्य दूर रहता है। आपसी भाईचारा व एकता से कोई भी मंजिल आसानी से हासिल की जा सकती है। पहले दिन कथा सुनने को कॉलोनी के अलावा आसपास क्षेत्र की संगत भी बड़ी तादाद में पहुंची।