फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Show behind bars Brother-sister love

सलाखों के पीछे भी दिखा  भाई-बहन का प्यार

Fri, 19 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 19 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Show behind bars Brother-sister love
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही जेल गेट पर लगी रहीं मुलाकातियों की कतार 
विज्ञापन

रक्षाबंधन के मौके पर जेल में की गई मिलाई की अतिरिक्त व्यवस्था

 रक्षाबंधन पर्व पर जेल की सलाखों के पीछे भी भाई बहन का प्यार दिखाई दिया। विभिन्न आरोपों में जिला कारागार में बंद अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए बहनों की भीड़ उमड़ी। वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे, जिनकी बहनें जेल में बंद थी। पर्व के दौरान जेल प्रशासन ने भी व्यापक व्यवस्थाएं की। मिलाई की शिफ्ट भी बढ़ाई गई। 
गुरूवार को सुबह से ही जिला कारागार के बाहर भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। दस बजे तक पर्ची बनवाने के लिए सैकड़ों की संख्या में मुलाकाती जमा हो गए। महिला और पुरूषों की अलग- अलग कतार लगवाकर मुलाकात पर्ची बनाई गई। जिसके बाद तीन शिफ्टों में मुलाकात कराई गई। खास बात रही कि पर्व के दौरान दो शिफ्ट बढ़ाई गई थी। पर्ची बनाने की कोई समय सीमा नहीं थी। इसके अलावा त्योहार पर पर्चियां भी लगातार बनाई जाती रहीं। पूरे दिन में कुल 470 मुलाकाती पर्चियां रही। लगभग एक हजार के करीब मुलाकाती मिले। बहनों की संख्या अधिक रही। बहनें मिठाई, राखी और तिलक का सामान साथ लाई थीं। जेल परिसर में एक दूसरे को देख भाई-बहनों की आंखें नम हो गईं। जिसके बाद बहन ने तिलक कर भाई की कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। भाईयों ने भी रक्षा का आर्शीवाद दिया।  
विज्ञापन



बार्डर पर एसएसबी जवानों को छात्राओं ने बांधी राखियां
माधोटांडा। बार्डर पर सुरक्षा की कमान संभाल रहे एसएसबी जवानों को भी रक्षाबंधन के दिन परिवारीजनों दूर होने का अहसास नहीं हो सका। गुरूवार को सुबह से ही पूर्व की भांति चौकियों पर स्थानीय छात्राओं ने पहुंचकर एसएसबी जवानों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। एकल विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर आदि स्कूलों की छात्राओं और सीमा जनकल्याण समिति की महिलाओं ने चूका कंपनी हेड क्वार्टर, नगरिया, नौजला आदि बोओपी चौकियों पर जवानों को राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। यही नहीं जवानों के कार्य की भी जमकर सराहना की गई। इस मौके पर भाजपा नेता बाबूराम पासवान, एकल विद्यालय अध्यक्ष विश्वनाथन, चंद्रिका प्रसाद, सुनील कुमार, रंजीत, राजवीर सिंह, सदानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed