फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shivering with cold and waiting for vehicles

Pilibhit News: सर्दी से कंपाकंपाते हुए करना पड़ रहा वाहनों का इंतजार

Sun, 29 Dec 2024 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shivering with cold and waiting for vehicles
पीलीभीत के नौगवा चौराहा पर खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद
पीलीभीत। शहर में अधिकांश रोडवेज बसों का संचालन नौगवां चौराहे से हो रहा है। यहां यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं तो मिलती नहीं, सर्दी से बचाव के इंतजाम भी अधूरे हैं। यात्री खुले आसमान के नीचे सर्द हवाओं के बीच खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। यात्रियों की दिक्कतों से रोडवेज अधिकारी बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस अड्डे पर जगह काफी कम है। इस वजह से यहां से विभिन्न शहरों को जाने वाली बसों का संचालन नौगवां चौराहे से हो रहा है। चौराहे पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था नहीं है। न ही यहां बसों की जानकारी देने को कोई कर्मचारी रहता है। बसों के आवागमन के समय की जानकारी भी यात्रियों को नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

चौराहे पर यात्रियों के लिए सर्दी से बचाव के इंतजाम भी नजर नहीं आते। यात्री खुले में खड़े होकर बसों का इंतजार करते है। डिपो के जिम्मेदार बसों का संचालन और आय का आंकड़ा तो जुटा रहे। मगर यात्रियों की दिक्कतों से बेपरवाह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी पूछताछ केंद्र भी नहीं
चौराहे पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोई कर्मचारी भी नहीं बैठता है। ओवरब्रिज बनने से पूर्व यहां पर एक अस्थायी पूछताछ केंद्र बनाया गया था। जहां एक कर्मचारी भी नियुक्त था, लेकिन ओवरब्रिज के बाद वह टूट गया। इसके बाद जिम्मेदारों ने यहां पर कोई व्यवस्था भी नहीं की है।

---------------------------------
बसों का संचालन डिपो से ही कराया जा रहा है। यहां पर यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान दिया जा रहा है। यात्री स्वयं ही नौगवां चौराहे जाते है। फिर भी यहां पर व्यवस्था को दिखवाया जाएगा।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed