फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shicshamitron warned of the hunger-strike

शिक्षामित्रों ने भूखहड़ताल की चेतावनी दी

Sat, 31 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 31 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
तीस हजार रुपये मानदेय व समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने शुक्रवार दूसरे दिन भी बीएसए कार्यालय गेट पर धरना दिया। शिक्षामित्रों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर दो जनवरी से भूखहड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने शुक्रवार दूसरे दिन भी बीएसए कार्यालय गेट पर नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा ने कहा कि शिक्षामित्रों को बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। इसके चलते आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षामित्रों का समायोजन न होने तक 30 हजार रुपये मानदेय देने के साथ समायोजन किया जाना चाहिए। मांग पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। जिला संगठन मंत्री संजीव कुशवाहा ने मांगों को लेकर समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों से एकजुट रहने का आह्वान किया। तय हुआ कि मांगें नहीं मानी गई तो दो जनवरी से भूखहड़ताल शुरू की जाएगी। धरना देने वालों में जगदीश गंगवार, दाताराम, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष हरीओम पांडेय, संयुक्त सक्रिय टीम के जिलाध्यक्ष अमरदीप, सरितारानी, छत्रवती, मनदीप कौैर, मीनादेवी, झंडू सिंह, त्रिलोकीनाथ, मेवाराम, चंद्रकली, शहनाज परवीन, नोखेलाल, आदर्श पटेल, सोनपाल सिंह, रामवीर, राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल रहे। इधर, धरना स्थल पर प्राथमिक शिक्षक संघ मरौरी केे अध्यक्ष बाबूराम गंगवार ने सदस्यों के साथ पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed