फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shicshamitron The adjustment process

द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों की समायोजन प्रक्रिया शुरू

Mon, 20 Apr 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 20 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shicshamitron The adjustment process
दूरस्थ विधि से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों की
विज्ञापन
समायोजन प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी गई। पहले दिन 354 शिक्षामित्रों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया। शिक्षामित्रों में नियुक्ति पत्र जारी करने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।

ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी में सोमवार सुबह से ही शिक्षामित्रों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। काउंसलिंग को लेकर सोमवार को 354 शिक्षामित्रों को बुलाया गया था। सुबह से शिक्षामित्र और उनके परिवार वाले बीआरसी परिसर में अभिलेखों को दुरुस्त करते व फार्म भरने में व्यस्त दिखे।

 बीएसए अंबरीष कुमार यादव की देखरेख में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई। इसको लेकर दो काउंटर बनाए गए। महिला शिक्षामित्रों की काउंसलिंग की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी उमेश गौतम, केके सिंह व एबीआरसी गिरधारीलाल व पुरुष शिक्षामित्रों की काउंसलिंग की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह राणा, एबीआरसी खेमपाल सिंह, कनिष्ठ लिपिक प्रमोद कुमार को सौंपी गई थी।

काउंसलिंग के दौरान शिक्षामित्रों ने अपने मूल शैक्षिक अभिलेख और अन्य दस्तावेज जमा किए। वरिष्ठ लिपिक संजय सिंह ने बताया कि सोमवार को 194 पुरुष शिक्षामित्र व 160 महिला शिक्षामित्रों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया। काउंसलिंग प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली। बीएसए ने बताया कि मंगलवार को क्रमांक संख्या 355 से 705 तक के शिक्षामित्रों की काउंसलिंग कराई जाएगी।
नहीं भरवाए गए विकल्प पत्र
समायोजन प्रक्रिया के तहत महिला व विकलांग शिक्षामित्रों के विकल्प पत्र भरवाए जाने थे, लेकिन विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पदों के सापेक्ष समायोजित होने वाले शिक्षामित्रों की संख्या अधिक होने के चलते विकल्प पत्र नहीं भरवाए गए। बीएसए ने बताया कि सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देशानुसार पहले प्रमोशन प्रक्रिया पूरी कर विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद खाली किए जाएंगें, इसके बाद ही नियुक्ति पत्र जारी किए जा सकेंगे।
चिलचिलाती धूप में ही करानी पड़ी काउंसलिंग
शिक्षामित्रों को चिलचिलाती धूप में ही कतार में लगकर काउंसलिंग में हिस्सा लेना पड़ा। इसको लेकर शिक्षामित्रों में खासा रोष देखा गया। बताते हैं कि एक शिक्षामित्र तेज धूप के चलते बेहोश होकर गिर पड़ी।
अव्यवस्था पर भड़के पदाधिकारी
काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अव्यवस्था को देख शिक्षमित्र संघ के पदाधिकारी भड़क उठे। प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा ने धूप से बचाव को टैंट लगवाने, पेयजल व्यवस्था व काउंटरों की संख्या बढ़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed