{"_id":"57ac89d04f1c1b8e34ee5534","slug":"she-had-to-submit-the-form-to-the-police-clashed-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म जमा करने आई युवती पुलिस से भिड़ी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म जमा करने आई युवती पुलिस से भिड़ी, हंगामा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारी पद पर निकली नियुक्ति का फार्म जमा करने आई एक युवती ने मुख्य डाकघर में जमकर हंगामा किया। पुलिस के मना करने के बाद भी शांत नहीं हुई, बल्कि पुलिस से ही भिड़ना शुरू कर दिया। एक सिपाही से अभद्रता भी की। जिसके बाद महिला पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर सुनगढ़ी थाने पहुंचाया। यहां भी तेवर ढीले न पड़ने पर युवती का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है।
बता दें कि सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकली है। जिसको लेकर डाकघर में प्रतिदिन हजारों की भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को भी एलएच रोड स्थित मुख्य डाकघर बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी। इस बीच काफी देर से क तार खड़े होने के बाद भी फार्म जमा करने का नंबर न आने पर एक युवती अपना आपा खो बैठी। डाकघर परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने शांत कराने की कोशिश की तो उनसे भी अभद्रता करने लगी। न मानने पर महिला पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। जिसके बाद महिला पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी भिड़ गई। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती कर हंगामा कर रही युवती को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि युवती को हंगामा करने पर शंातिभंग में चालान किया गया है। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी युवती पुलिस से झगड़ा कर रही थी।