फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharp turn but no indicator... accidents are happening

Pilibhit News: तीव्र मोड़ फिर भी संकेतक नहीं... हो रहे हादसे

Mon, 18 Nov 2024 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sharp turn but no indicator... accidents are happening
बलरामपुर पुलिस चौकी के पास तीव्र मोड़।संवाद
पीलीभीत/घुंघचाई। सड़कों के तीव्र मोड़ों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हादसों की वजह बन रही है। इन स्थानों पर लोग आए दिन चोटिल हो रहे और जान भी जा रही हैं। बावजूद इसके परिवहन और लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर-बंडा हाईवे से घुंघचाई होकर शाहजहांपुर सीमा तक 24 घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। कस्बा घुंघचाई सहित हाईवे के मुख्य चौराहे और तीव्र मोड़ों पर संकेतक और अन्य सुरक्षात्मक कार्य न होने से आए दिन हादसे होते हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर पड़ने वाला घुंघचाई तिराहा, कबीरपुर कसगंजा बस अड्डा, बलरामपुर तिराहा, बलरामपुर चौकी, बिलंदपुर अशोक, लुकटिहाई, गुलड़िया भूपसिंह सहित कई स्थानों पर तीव्र मोड़ हैं। इन स्थानों पर महज लोहे के एंगल लगाए गए हैं। हाईवे के निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था ने इन मुख्य स्थानों पर कोई सांकेतिक बोर्ड व रिफ्लेक्टर लगाने की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों घना कोहरे के दौरान संकेतक बोर्ड न होने से लोगों को काफी दिक्कत आ रही है। हाल ही में कोहरे की वजह से सुल्तानपुर पुलिस चौकी के समीप एक कार हाईवे के पास की खाई में गिर गई थी। इसमें दो लोग घायल हो गए थे।


दो माह में हो चुके कई हादसे
घुंघचाई-बंडा हाईवे पर पड़ने वाले मोड़ो पर कई हादसे हो चुके हैं। दो माह पहले बंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंगापुर निवासी बाइक चालक युवक की कसगंजा तीव्र मोड़ पर लोहे के एंगल से टकराकर मौत हो गई थी। इसके अलावा बंडा निवासी एक युवक की भी कासगंज मोड़ के पास एंगल से टकराकर मौत हुई थी। दो दिन पहले सिकरहना निवासी मिश्री लाल की भी बलरामपुर के मोड़ पर लोहे के एंगल से टकराकर मौत हो गई तो तीन दिन पहले मजदूरों से भरी बस बलरामपुर चौकी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 25 से अधिक मजदूर घायल हुए थे। इसके अगले दिन इसी मोड़ पर एक स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर एंगल से टकराकर पलट गई।
--
कलीनगर : हर साल हादसों में कई लोग गंवाते हैं जान

कलीनगर। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर मोड़ पर हर साल हादसों में कई लोग जान गंवाते हैं। हादसों को देखते हुए विभाग की ओर से इस मोड़ को ब्लैक स्पॉट की सूची में शामिल किया गया, लेकिन संकेतक और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के नाम पर कुछ नहीं किया जा सका। इससे हादसों पर कोई रोक नहीं लग सकी। खतरे वाला मोड़ होने से आए दिन यहां हादसे होते हैं। कई बार वाहन खाई में जाकर भी गिर जाते हैं।
--
चिह्नित हैं 26 ब्लैक स्पॉट
सड़क हादसों की रोकथाम को परिवहन विभाग ने दुर्घटना बहुल वाले 26 स्थानों को ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया है। इनमें आठ ब्लैक स्पॉट नए शामिल हैं। यह नए ब्लैक स्पॉट पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर चिह्नित किए गए हैं। इनमें शहर का असम चौराहा, पतरासा, भड़रिया मोड़, जिरौनिया, जंगरौली, बजाज चीनी मिल आदि शामिल हैं।



--
हादसों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। जिन स्थानों पर संकेतक व रिफ्लेक्टर लगाए जाने हैं, संबंधित विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं। इस मार्ग पर जांच कर सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे।
- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ

बलरामपुर पुलिस चौकी के पास तीव्र मोड़।संवाद

बलरामपुर पुलिस चौकी के पास तीव्र मोड़।संवाद

बलरामपुर पुलिस चौकी के पास तीव्र मोड़।संवाद

बलरामपुर पुलिस चौकी के पास तीव्र मोड़।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed