फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda started eroding slowly near Sanedi embankment

Pilibhit News: सनेडी तटबंध के निकट शारदा ने धीमी गति से शुरू किया कटान

Mon, 29 Jul 2024 03:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Sharda started eroding slowly near Sanedi embankment
ग​भिया सहराई क्षेत्र में कटान रोकने को कराया जा रहा कार्य।संवाद
कलीनगर/पीलीभीत। शारदा नदी ने गभिया सहराई गांव की सीमा में सनेडी तटबंध के निकट धीमी गति से कटान शुरू किया गया। जानकारी के बाद सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने बचाव कार्य शुरू कराया है। कट्टों में मिट्टी भरकर कटान के स्थान पर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र में नोमेंसलैंड से जनपद की सीमा में प्रवेश करने के बाद शारदा नदी की चौड़ाई काफी अधिक है। ऐसे में ढाई लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने के बाद यहां हालात खराब हो गए हैं। नदी दोनों किनारों पर तबाही मचाती है। पिछले दिनों जलस्तर बढ़ने के बाद दस से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। कई स्थानों पर बाढ़ नियंत्रण योजनाएं भी क्षतिग्रस्त हुईं थी।
विज्ञापन

पानी कम होने के बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य हुए पर अब नदी ने गभिया सहराई गांव की सीमा में सनेडी तटबंध के निकट जहां पत्थर की ठोकरों बनी हैं वहां बीच के भाग में कटान करना शुरू कर दिया गया। नदी गोलाई में धीमी गति से कटान कर रही है। हालांकि जानकारी के बाद से ही सिंचाई विभाग के शारदा सागर खंड के अभियंताओं ने बचाव कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कट्टों में मिट्टी भरकर कटान के स्थान पर डलवाए जा रहे हैं। जीओ बैग भी लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के बाद नदी तेज गति से कटान कर सकती है। कई स्थानों में बाढ़ कार्य क्षतिग्रस्त होने से दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। सहायक अभियंता राजकुमार ने बताया कि जहां भी कटान की स्थिति बन रही हैं, वहां कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed