फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda on rise,team on alert

गांव की ओर शारदा बढ़ी तो ली बाढ़ नियंत्रण कामों की सुध 

Thu, 13 Jul 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Thu, 13 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sharda on rise,team on alert
शारदा नहर। - फोटो : अमर उजाला

पिछले वर्ष बाढ़ से तबाह हुई रमनगरा बुझिया में साल भर इंतजार के बाद बाढ़ नियंत्रण कार्य शुरू करा गए हैं। यह काम तब शुरू हुए जबकि इलाके में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति आना शुरू हो गई है। वहीं कार्यों के नाम पर भी महज खानापूरी की जा रही है। चर्चा है कि बाढ़ खंड ने यह कार्य बजट के अभाव में मात्र जनता के आक्रोश को ठंडा करने के लिए शुरू कराए हैं। वर्ष 2016 शारदा नदी में आई बाढ़ के दौरान गांव रमनगरा बुझिया में भारी तबाही हुई थी। आबादी क्षेत्र समेत कई एकड़ कृषि भूमि नदी में समां गई थी। उस दौरान कहा गया था कि भू-कटान रोकने को बरसात बाद बाढ़ नियंत्रण कार्य करवाए जाएंगे, जो आज तक नहीं कराए गए। इधर अब बारिश के बाद शारदा नदी में भू-कटान होने लगा है। रमनगरा बुझिया में इस समय पानी का लेवल तो नदी के किनारे तक भरा हुआ है। पर अभी पानी के प्रवाह की गति काफी कम है, जिससे भू-कटान नाम मात्र का है। ऐसे में जब बारिश शुरू हुई तो बाढ़ खंड को यहां बाढ़ नियंत्रण कार्य कराने की याद आई है। बाढ़ खंड ने यहां 34 कटर बनाने की घोषणा की है। 

विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कार्य कछुआ गति से शुरू हुए हैं। ठेकेदार ने मात्र तीन कटर बनाने का कार्य शुरू किया है। पानी से रेत निकालने के लिए मड पंप लगाया गया है। आरोप है कि कटर में आधे अधूरे भरे बोरों को ही पानी में डाला जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार बजट न मिलने की बात कह रहे हैं। कुल मिलाकर यहां कार्य के नाम पर महज औपचारिकताएं ही निभाई जा रही है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि एक महीने पहले ही दो-दो लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य के नाम पर पर दो सौ टेंडर आमंत्रित किए गए थे। उन्हीं में रमनगरा बुझिया के 34 कटर भी शामिल थे। ऐसे में यदि उस समय कार्य शुरू करा दिया जाता तो इस इलाके में सिल्ट जमा हो जाती और शारदा की मुख्य धारा इस किनारे पर नहीं आ पाती। जनप्रतिनिधियों समेत अन्य लोगों का कहना है कि यदि यहां पर युद्ध स्तर पर कार्य कराया जाए तो इस इलाके का भू-कटान रुक सकता है। कलीनगर के एसडीएम सूरज यादव भी मौके का एक दिन पहले निरीक्षण कर अभियंताओं से गुणवत्तापूर्ण और तेज गति से कार्य कराने के निर्देश दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed