फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Severe anemia increasing in pregnant women

Pilibhit News: गर्भवतियों में बढ़ रहा सीवियर एनीमिया

Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Severe anemia increasing in pregnant women
पीलीभीत। जिले में गर्भवती महिलाओं में सीवियर एनीमिया यानी खून की कमी हो रही है। महिलाओं में खून की कमी का आंकड़ा पिछले सात महीनों में 1800 तक बढ़ा है। पिछले वर्ष अप्रैल से अक्तूबर तक 17575 महिलाओं में खून की कमी पाई गई थी तो वहीं इस वर्ष अप्रैल से अक्तूबर तक 19206 महिलाओं में खून की कमी का आंकड़ा सामने आया है।
विज्ञापन

जिले की गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा है, बावजूद इसके सुधार नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की खून की जांच में सीवियर एनीमिया का ग्राफ बढ़ा है। इस वर्ष अप्रैल से अक्तूबर तक 19206 महिलाओं में खून की कमी पाई गई। अप्रैल में 2033, मई 2625, जून 3083, अगस्त 3921, सितंबर 2449 और अक्तूबर में 2274 महिलाओं में सीवियर एनीमिया की कमी होना पाया गया। आमतौर पर एक स्वस्थ महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर 11 ग्राम/डीएल होता है। अगर यह स्तर 7-9 ग्राम/डीएल या इससे कम हो तो सीवियर एनीमिया यानी खून की कमी मानी जाती है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से महिलाओं की लगातार निगरानी की जाती है। उनको खानपान को लेकर पौष्टिक आहार दिए जाते हैं। साथ ही उनको खानपान को लेकर जागरूक भी किया जाता है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि जिन महिलाओं व किशोरियों में खून कम होना पाया जाता है, उनको विभाग की ओर से आयरन सहित अन्य दवाइयां दी जाती हैं। साथ ही खानपान के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनार में होता है भरपूर आयरन
डॉक्टरों के मुताबिक- जिन महिलाओं या किशोरियों में खून की कमी होती है उनको अनार का सेवन करना चाहिए। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है। संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाता है। साथ ही हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इसके अलावा कीवी, आड़ू, अंगूर, अमरूद, आयरन की गोलियां, चुकंदर, पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, किशमिश, अखरोट आदि के सेवन से भी खून बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed