फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven blocks of the district power facility opened

जिले के सात ब्लाक में खोले गए विद्युत सुविधा केंद्र

Wed, 28 Sep 2016 11:35 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
बिजली की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए अब ज्यादा दौड़-भाग नहीं करनी पड़ेगी। उपभोक्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से ब्लाक स्तर पर विद्युत सुविधा केंद्र बनाए गए है। जिले के सातों ब्लाकों में इसकी शुरुआत कर स्टाफ व संसाधन मुहैया कराए गए हैं। जनहित को देखते हुए शुरू की गई मुहिम की सफलता कर्मचारियों की मुस्तैदी से तय की जा सकेगी। 
विज्ञापन

जिले में बिजली की समस्या काफी समय से जस की तस बनी हुई है। अपनी शिकायत विभागीय अफसरों तक पहुंचाने मेें ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए एक नई पहल की गई है। जिले के सातों ब्लाकों में विद्युत सुविधा केंद्र खोले गए हैं। अमरिया ब्लाक में राजू, मरौरी में मायाराम, ललौरीखेड़ा में अशोक कुमार, पूरनपुर में सूरज कुमार, बरखेड़ा में किशनचंद मौर्य, बिलसंडा में राजाराम और बीसलपुर में ब्रिजपाल सिंह गौतम को केंद्र प्रभारी बनाया गया है। अमरिया, मरौरी, ललौरीखेड़ा ब्लाक के उपखंड अधिकारी अतुल कुमार वर्मा, पूरनपुर ब्लाक के अभिषेक राय, बरखेड़ा, बिलसंडा, बीसलपुर ब्लाक में आनंद बाबू उपखंड अधिकारी रहेंगे। इन केंद्रों पर क्षेत्र के लोग सुबह नौ से शाम छह बजे तक ट्रांसफार्मर अतिभारित होने, लाइन टूटने, जर्जर खंभे आदि बिजली से जुड़ी शिकायतें कर सकेंगे, जिनका निस्तारण कराया जाएगा। शिकायत के बाद क्या कार्रवाई की गई, इसको भी रजिस्टर में मेनटेन किया जाएगा। समस्त सुविधा केंद्रों पर विभाग की ओर चार कर्मचारी तैनात किए गए है। इनको ट्रैक्टर, पोल, तार अतिरिक्त मानव संसाधन उपलब्ध करा दिए गए है।
विज्ञापन


इन नंबरों पर करें शिकायत 
अमरिया         : 9719961767
मरौरी            : 8923508577
ललौरीखेड़ा     : 9456896102
पूरनपुर           : 8859330418
बरखेड़ा          : 9719539854
बिलसंडा         : 9456955255
बीसलपुर         : 9411284282
0000
जनता को खोले गए सुविधा केंद्रों से काफी लाभ मिलेगा। सुबह नौ से शाम छह बजे तक केंद्रों के नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसका निस्तारण तत्काल किया जाएगा। किसी कर्मचारी की लापरवाही पाई जाती है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणजीत चौधरी, एक्सईएन (बिजली विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed