फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Serious allegations against Kotwali police complained to SP

Pilibhit News: कोतवाली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप एसपी से की शिकायत

Thu, 03 Jul 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Serious allegations against Kotwali police complained to SP
पीलीभीत। युवक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि थाने में बंद करने के बाद उसका मोबाइल जमा कर लिया गया। यूपीआई पासवर्ड पता किया गया। चार दिन बाद जब किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से उसका मोबाइल मिला तो ऑनलाइन माध्यम से 68 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी जुल्फीकार नबी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 20 जून की दिन में 11 बजे वह जिला उद्योग केंद्र जा रहा था। नौगवां चौराहे पर आठ लोगों ने उसे पकड़कर मारपीट की। चाकू से प्रहार किए और जबरन कोतवाली ले गए। जहां पुलिस ने उसका मोबाइल जमा कर लिया और उसका यूपीआई पासवर्ड भी पूछा।
विज्ञापन

21 जून को तीन बजे तक कोतवाली में रखने के बाद उसका चालान कर दिया। उसे जमानत मिली। 25 जून को उसे कमल्ले चौराहा पर बुलाकर धर्मेंद नामक व्यक्ति के माध्यम से मोबाइल दिया। उसे पता चला कि उसके गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग बार में 68 हजार रुपये बिना उसकी सहमति से धर्मेंद्र कुमार की यूपीआई आईडी में ट्रांसफर किए गए। एसपी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed