फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Semester examination in degree college from today, 258 students will appear in the first shift.

Pilibhit News: डिग्री काॅलेज में सेमेस्टर परीक्षा आज से, पहली पाली में परीक्षा देंगे 258 विद्यार्थी

Wed, 11 Dec 2024 10:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 11 Dec 2024 10:29 AM IST
विज्ञापन
Semester examination in degree college from today, 258 students will appear in the first shift.
पीलीभीत का उपा​धि महाविद्यालय भवन।फाइल फोटो
पीलीभीत। शहर के उपाधि डिग्री काॅलेज में बुधवार से स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। पहले दिन बीएससी और बीकॉम के प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि बुधवार से तीन पालियों में परीक्षाएं कराई जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक की होगी। इसमें बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के 258 विद्यार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। दूसरी पाली में दोनों कक्षाओं के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा कराई जाएगी। दूसरी पाली की परीक्षा 11:30 से दोपहर 1:30 तक चलेगी।
विज्ञापन

इस पाली में 202 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसी तरह तीसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे में करीब 200 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सचल दल का गठन हो गया है। सिटिंग प्लान बनाया गया है। अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिका संकलन और नोडल केंद्र बना उपाधि

उपाधि डिग्री काॅलेज को जिले में संचालित निजी डिग्री काॅलेजों का नोडल केंद्र भी बनाया गया है। उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र भी इसे ही बनाया गया है। प्राचार्य ने बताया कि निजी काॅलेजों को प्रश्न पत्र भी काॅलेज से ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed