फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   See colorful dance The audience spellbound

रंगीला डांस देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Sun, 03 Jan 2016 10:20 PM IST
Nuria
Nuria Updated Sun, 03 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
See colorful dance The audience spellbound

बिसमिल्ला इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मंच पर जलवा बिखेरा। बच्चों के रंगीला डांस ने दर्शकों का मनमोह लिया और उन्हें तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि मझोला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने की। बच्चों ने नाटक पाठशाला, गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा पेश किए गए रंगीला डांस देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और जमकर तालियां बजाईं। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. इकबाल हसन खान ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी रोशनी है जो अंधकार को दूर करती है। परिवार में हर चीज का बंटवारा हो जाता है, लेकिन शिक्षा का बंटवारा नहीं होता है। छात्रों को अपने गुरुओं का आदर सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी ने कहा कि शिक्षा बगैर इंसान जानवर के समान है। वह बच्चे खुदनसीब है जिन्हें शिक्षा मिल रही है। कॉलेज के डायरेक्टर व प्रबंधक शकील नूरी ने कहा कि कॉलेज के किसी भी छात्र व छात्रा ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप किया को उसे एक बाइक प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

आमिर हुसैन, सोहिल, रुखसार, सोहेल, फराज अहमद, बिलाल, सीकब, जावेद और मेरा रंगीला ग्रुप डांस में सिमरनजीत कौर, अफरात बी, स्नेह भास्कर आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। उपप्रधानाचार्य फैसल हुसैन, अतुल कुमार पांडेय, नियाजुद्दीन, मोहम्मद यामीन, अमन मिश्रा, नरेश पाल मौ.र्य, कमलजीत कौर, जगविंदर कौर, बुशरा जावेद, गजाला तरन्नुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed