{"_id":"67b7755dead9d20bd00ccf07","slug":"security-guard-died-in-the-accident-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-131127-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हादसे में सुरक्षा गार्ड की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हादसे में सुरक्षा गार्ड की जान गई
Fri, 21 Feb 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की एलएच चीनी मिल में सुरक्षा गार्ड पद पर तैनात थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा राजीव कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय वीरपाल की हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
वीरपाल बृहस्पतिवार को दोपहर के समय मिल गेट पर शीरे भरे टैंकर को पीछे करा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर से वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद