फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seats remained vacant in graduation, now waiting for extension of date

Pilibhit News: स्नातक में रिक्त रह गईं सीटें, अब तिथि बढ़ने का इंतजार

Wed, 21 Aug 2024 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Seats remained vacant in graduation, now waiting for extension of date
पीलीभीत शहर के रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय का प्रवेश द्वार।संवाद
पीलीभीत। महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बीत चुकी है। इसके बाद भी बीए, बीकाॅम और बीएससी में काफी सीटें रिक्त रह गईं हैं। ऐसे में छूटे हुए विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। अब तिथि बढ़ने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेजों में आरक्षित सीटों पर 16 अगस्त तक प्रवेश लिए गए थे। तय समय बीत जाने के बाद भी कॉलेजों में बीए, बीकॉम और बीएससी में काफी सीटें रिक्त रह गईं हैं। इन सीटों के न भर पाने से कॉलेज प्रबंधन काफी चिंतित है। रिक्त सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से अब तक कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हो सके हैं। ऐसे में प्रवेश के लिए विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों के प्राचार्यों का कहना है कि विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की तिथि को आगे बढ़ा देना चाहिए।
--
पूरनपुर के गन्ना कॉलेज में बीए में रिक्त हैं 300 सीटें

पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में बीए के लिए 800 सीटों को आरक्षित किया गया है। इसमें तय समय तक 500 विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है। अभी 300 सीटें रिक्त रह गईं हैं। बीकॉम में 60 सीटें हैं। इसमें छह रिक्त हैं। प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि अभी तिथि आगे बढ़ने का कोई निर्देश नहीं आया है। ऐसे में काफी विद्यार्थी लगातार जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपाधि कॉलेज में बीएससी गणित में 113 सीटें रिक्त

शहर के उपाधि कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी में कई सीटें खाली कर रह गई हैं। इसमें सबसे अधिक बीएसी गणित वर्ग में 113 सीटें हैं। प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने बताया कि कॉलेज में तय समय तक प्रवेश के बाद बीए में 22, बीकाॅम में 32 और बीएससी गणित में 113 सीटेंं रिक्त हैं।


राजकीय महिला कॉलेज में नहीं भरी जा सकीं 37 सीटें

कॉलेज की प्राचार्य स्मृति जैन ने बताया उनके यहां बीएससी बाॅयोलोजी में 80 सीटें आरक्षित थी। यह सभी फुल हो चुकीं हैं। गणित वर्ग में 22 सीटें अभी खाली हैं। बीकॉम में 60 में 15 सीटें रिक्त चल रही हैं।




बिलसंडा के कॉलेज मेें भी बीए में 42 सीटें खाली
बिलसंडा स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए में 420 सीटें हैं। प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद्रा ने बताया उनके यहां प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक 378 सीटें भरी जा चुकी हैं। शेष सीटों को लेकर फिलहाल कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed