फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Season two petrol pump on the district after getting disturbance

गड़बड़ी मिलने पर जिले के दो पेट्रोलपंप पर सीज

Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Season two petrol pump on the district after getting disturbance
गड़बड़ी मिलने पर जिले के दो पेट्रोलपंप पर सीज
तेल का खेल पकड़ने को चल रहे अभियान में शुक्रवार को टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो पंपों पर गड़बड़ी मिली है। जिसपर दोनों पेट्रोल पंपों को सीज कर दिया गया है। इसमें एक पेट्रोल पंप भाजपा के एक पूर्व मंत्री की बहन का बताया जा रहा है। शासन के निर्देश पर चल रहे अभियान में डीएम के निर्देश पर गठित दोनों टीमों ने सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति के नेतृत्व में शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने चार पेट्रोलपंपों की जांच की। इसमें सबसे पहले पूरनपुर रोड पर बिठौराकलां स्थित शहीद मेजर राजेश राठौर फिलिंग स्टेशन को देखा गया जहां सब ठीक मिला। इसके बाद टीम गजरौला पहुंची। कस्बा स्थित तिवारी फिलिंग स्टेशन पर जांच के दौरान जांच टीम को पेट्रोल एवं डीजल दोनों में घटतौली मिली। पेट्रोल की दो नोजिलों में पांच लीटर की नाप करने पर क्रमश: 40 व 60 एमएल का अंतर आया। इसी प्रकार डीजल में भी पांच लीटर पर 30 से 40 लीटर का अंतर मिला। घटतौली मिलने पर जांच टीम ने सभी मशीनों को सील कर दिया। यह पेट्रोलपंप भाजपा के एक पूर्व मंत्री की बहन का बताया जाता है। इसके बाद टीम ने गढ़ा पचपेड़ा स्थित औजला फिलिंग स्टेशन व पूरनपुर के निकट घुंघचाई रोड पर मां चिंतापूर्णी फिलिंग स्टेशन की जांच की। मां चिंतापूर्णी फिलिंग स्टेशन पर भी गड़बड़ी पाई गई। यहां वाहनों की टंकी में लगने वाले नोजिल को दबाने से तेल कम बढ़ हो रहा था। जिससे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी किया जाने की संभावना दिखी। इस पर टीम ने यहां की मशीन को भी सील कर दिया। टीम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सूरज यादव, डीएसओ रमन मिश्रा के अलावा बाट माप, ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधि एवं टेक्नीकिल स्टॉफ मौजूूद रहा। सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति ने बताया कि गड़बड़ी मिलने पर दो पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई कर सील किया गया है। इसकी रिपोर्ट डीएम के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। शनिवार को भी अभियान जारी रहेगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed