Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Data of teachers and staff will be verified before the board examinations.

Pilibhit News: बोर्ड परीक्षा से पहले शिक्षकों-कर्मचारियों का डाटा होगा सत्यापित

Fri, 27 Nov 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 27 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Data of teachers and staff will be verified before the board examinations.
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा से पहले माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डाटा सत्यापित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। विद्यालयों को 10 दिसंबर तक शिक्षकों और कर्मचारियों का पूरा विवरण परिषद के पोर्टल पर अपलोड और अपडेट करना होगा। डाटा में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी माध्यमिक विद्यालय अपने यहां कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। इसमें शिक्षक का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि और अध्यापन विषय सहित अन्य जानकारियां शामिल हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों के मोबाइल नंबर भी सही दर्ज करने होंगे। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शिक्षक की नियुक्ति जिस विषय के लिए हुई है, उसी के अनुसार विषय कोड दर्ज करना होगा। शिक्षकों की स्नातक और परास्नातक स्तर की शैक्षिक योग्यता के साथ प्रमाणपत्रों का विवरण भी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद का उद्देश्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों का सही एवं प्रमाणिक रिकॉर्ड तैयार करना है। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि गलत या फर्जी विवरण देने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed