फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SDM will prepare report on objections received at examination centers

Pilibhit News: परीक्षा केंद्रों पर आईं आपत्तियों की रिपोर्ट तैयार करेंगे एसडीएम

Mon, 27 Nov 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
SDM will prepare report on objections received at examination centers
पीलीभीत। बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों की रिपोर्ट एसडीएम द्वारा तैयार की जाएगी। आपत्तियों वाले परीक्षा केंद्रों पर एसडीएम खुद जाकर सत्यापन करेंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद जिलास्तरीय कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करेंगी। बाद में पूरा डाटा शासन को भेजा जाएगा। जनपद में 75 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराए जाने के लिए शासन से लिस्ट तय की गई है, जिस पर ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थी। अंतिम दिन 26 नवंबर तक 32 आपत्तियों आई थी। शिक्षा विभाग ने सभी आपत्तियों की सूची एसडीएम को भेज दिया है। अब एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के उन परीक्षा केंद्रों का सत्यापन करेंगे, जहां के लिए आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद एसडीएम द्वारा रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज जाएगा। इसके बाद जिलास्तरीय कमेटी बैठक कर आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करेगी। बाद मंडल स्तर पर समीक्षा की जाएगी। मंडल के बाद सीधे शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अगर किसी सेंटर में कोई बदलाव होना है तो वह शासनस्तर से ही किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया होने के बाद बोर्ड परीक्षा सेंटरों की फाइनल रिपोर्ट तैयार होने में 20 दिन से अधिक का समय लग सकता है। डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि आईं आपत्तियों की सूची एसडीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed