{"_id":"64d2862aa57f4e6d39009138","slug":"sdm-removed-illegal-encroachment-with-police-force-in-chandoi-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2407-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चंदोई में एसडीएम ने पुलिस बल के साथ हटवाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चंदोई में एसडीएम ने पुलिस बल के साथ हटवाया अवैध कब्जा
Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
अवैंध कब्जा हटवाते एसडीएम सदर । संवाद
पीलीभीत। शहर से सटे गांव चंदौली में एक समुदाय के द्वारा ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से दीवार बनाने का प्रयास किया जा रहा था। इस पर दूसरे समुदाय के लोग सामने आ गए थे। तनाव की स्थिति को देखते हुए नायब तहसीलदार ने काम रुकवा दिया था। मंगलवार को टीम ने मौके पर जाकर दोनों समुदाय की ओर से कराए गए निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
गांव में सोमवार को एक समुदाय द्वारा काम कराने की जानकारी लगने पर दूसरे समुदाय के तमाम लोग एकत्र हो गए थे और विरोध शुरू कर दिया था। मामले की जानकारी होने पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई थी और नायब तहसीलदार भी आ गए थे। टीम ने निर्माण कार्य मौके पर रुकवा दिया था और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे।
मंगलवार को एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, कोतवाल नरेश त्यागी और नायब तहसीलदार दुष्यंत कुमार मौके पर पहुंचे। जानकारी जुटाने के बाद जेसीबी से ग्राम समाज की जमीन पर कराए गए निर्माण को तुड़वा दिया। एसडीएम ने दोनों समुदाय के लोगों को आगे निर्माण न कराने की कड़ी चेतावनी भी दी। एसडीएम ने बताया मौके पर पहुंच कर दोनों समुदाय के द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण कराया गया था। जिसे जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया है।