{"_id":"64a9b0a9ae408b8801047194","slug":"sdm-and-asp-tested-arrangements-in-shivalayas-and-mandi-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-770-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एसडीएम और एएसपी ने शिवालयों और मंडी में परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एसडीएम और एएसपी ने शिवालयों और मंडी में परखी व्यवस्था
Sun, 09 Jul 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
गौरीशंकर मंदिर रोड पर पाटे जा रहे गड्ढे।
पीलीभीत। सोमवार को कांवड़ियों के जत्थे आने को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा है। शनिवार सुबह एसडीएम सदर और एएसपी ने फोर्स के साथ रूट देखा। गौरीशंकर मंदिर में जाकर महंत से व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद मंडी में ठहराव को लेकर चल रही तैयारियों को परखने के बाद दिशा-निर्देश दिए। नगर पंचायत ईओ को सफाई कर्मी लगाकर सफाई करवाने और मंडी प्रशासन को सीसीटीवी कैमरे चालू कराने के साथ ही भोजनालय और शौचालय में प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम सदर देवेन्द्र सिंह और एएसपी अनिल कुमार यादव सुबह मंडी समिति पहुंचे। यहां पर बाहर से आने वाले कांवड़ियों को ठहराने की व्यापारियों की ओर से व्यवस्था की गई है। इसके लिए तीन टिनशेड खाली करा दिए गए हैं। अधिकारियों ने संयोजकों से व्यवस्थाओें को लेकर चर्चा की।
मंडी सहायक जहीर अहमद को सीसीटीवी टिनशेड की ओर लगाने और शौचालय आदि में प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक को मंडी में तीन वाटरटैंक खड़े कराने और साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी लगाने के लिए कहा गया। इसके अलावा अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
00
भरने लगे मंदिर मार्ग के गड्ढे
फोटो- 12
कांवड यात्रा को लेकर गौरीशंकर मंदिर जाने वाले मार्ग पर काफी गड्ढे हो गए है। इसको लेकर पूर्व में खबर को प्रकाशित किया गया था। खबर छपने के बाद नगर पालिका की ओर से रूट पर आने वाले गड्ढों को चेक कराया गया था। शनिवार को गौरीशंकर मंदिर जाने वाले मार्ग पर सफाई के साथ ही गड्ढ़ा भरवाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा नौगवा पुल के नीचे शारदा अस्पताल के सामने फैली गंदगी को साफ कराने के ईओ को निर्देश दिए गए हैं।
00
खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की होगी बैरिकेडिंग
तहसील गेट के पास खुले में ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इससे खतरे की संभावना है। मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के बाद जब एसडीएम और एएसपी गुजरे तो इसे देखा। इसपर एसडीओ को ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
00
वर्जन
कांवडयात्रा को लेकर एएसपी के साथ मंदिर और मंडी जाकर जायजा लिया गया। नगर पा लिका और नगर पंचायत के लोगों को निर्देश दिए गए हैं। मंदिर मार्ग पर गड्ढा भरने का काम शुरू करा दिया गया है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन की पूरी तैयारी है। - देवेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर