फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Scrutiny of bank accounts to get to the bottom of the transaction

दावत-ए- इस्लामीः लेनदेन की तह तक जाने के लिए बैंक खाते की छानबीन

Wed, 13 Jul 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Scrutiny of bank accounts to get to the bottom of the transaction
पीलीभीत। जिलेभर में गुल्लक रखकर दावत-ए-इस्लामी संगठन लोगों से चंदा एकत्रित करता था। चंदे की रकम जिस बैंक खाते में यहां से भेजी जाती थी वह आगरा का है। खाता नंबर पुलिस के खुफिया तंत्र को मिल गया है। अब उस खाते में लेनदेन का ब्योरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

बैंक खातों से चंदे की रकम के लेनदेन के तथ्य खुफिया तंत्र की जांच में सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी तक अधिकारी इस विषय में कुछ भी कहने से बच रहे है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक कोई निष्कर्ष सामने न आ जाए तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि दावत-ए-इस्लामी के चंदे की फीडिंग एप के माध्यम से की जाती थी।
विज्ञापन

गुल्लक में ताला लगा रहता था और ताले को वही खोलता था जो दावत-ए-इस्लामी का एप चलाता था। एप के जरिये पल-पल जानकारी संगठन के आकाओं को मिलती रहती थी। चंदा इकट्ठा करने के बाद कौन बैंक में जमा करता था, कहां से कितना चंदा आता था। इस पर अभी कोई जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन बैंक खाते में 41 लाख रुपये जमा होने की बात कही जा रही है। कुछ गुल्लकों में पासवर्ड होने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इसके बारे में एक अधिकारी ने बताया कि गुल्लक तो बिना पासवर्ड के खुलती और बंद होती हैं लेकिन जब रुपये निकाले जाते थे तब उसकी फीडिंग मोबाइल के माध्यम से की जाती थी। एप वही चला पाता था, जिसे पासवर्ड मिला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed