फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Saroj Bajpai became president and Vimal Kumar became general secretary

Pilibhit News: सरोज बाजपेई अध्यक्ष और विमल कुमार बने महासचिव

Mon, 24 Feb 2025 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Saroj Bajpai became president and Vimal Kumar became general secretary
सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी।स्रोत:एसोसिएशन
पीलीभीत। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में सरोज कुमार बाजपेई अध्यक्ष व महासचिव पद पर विमल कुमार सिंह चुने गए। वहीं, कोषाध्यक्ष निशांत सिंह, सह सचिव प्रशासन के पद पर मनीष वर्मा चुनाव जीते।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी जीएल वर्मा व सहायक मनोज त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया अध्यक्ष पद पर सरोज बाजपेई को 96, अशोक बाजपेई को 95 और संतराम राठौर को 30 मत मिले। महासचिव पद पर विमल कुमार को 125, सत्यप्रकाश पांडेय को 43, नुजहत खां को 32 और नरसिंह कटियार को 24 मत मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर निशांत सिंह को 126 मत मिले। सह सचिव प्रशासन के पद पर मनीष वर्मा को 122 मत मिले। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष (कनिष्ठ वर्ग) के पदों पर प्रिया सिंह, रेहान खां, मोहम्मद वासिल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रवर वर्ग) के पद पर समीर कौशल, पुस्तकालय अध्यक्ष सौरभ सिंह बने। प्रवीन कुमार जयसवाल, मोहम्मद रिजवान अंसारी व राजीव कुमार कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed