{"_id":"6807d5a4fd5b25ae8f070917","slug":"sanjay-gandhi-park-will-be-renamed-as-atal-park-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-134590-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संजय गांधी पार्क का नाम बदलकर होगा अटल पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संजय गांधी पार्क का नाम बदलकर होगा अटल पार्क
विज्ञापन
पूरनपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद चेयरमैन, एसडीएम, नगर पालिका सदस्य-संवाद
पूरनपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 41.95 करोड़ आय और 33.62 करोड़ से अधिक व्यय समेत आठ करोड़ 33 लाख 25 हजार लाभ का अनुमानित बजट पास हुआ। बैठक में नीलामी पर आवंटित नवनिर्मित दुकानों का किराया तीन हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया। साथ ही प्रथम स्थल पर निर्मित दुकानों का अगले महीने नीलामी पर आवंटन करने का निर्णय लिया गया। वहीं संजय गांधी पार्क का नाम बदलकर अटल पार्क करने सहित कई निर्णय लिए गए।
नगर पालिका सभागार में चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वर्ष 2024-25 के बजट को स्वीकृति देते हुए वर्ष 2025-26 का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। हाल ही में नगर पालिका की नीलामी पर आवंटित हुई दुकानों के किराया निर्धारण में नगर पालिका चेयरमैन ने प्रति दुकान किराया पांच हजार रुपये मासिक रखने का तर्क दिया।
सदस्य रोहित मिश्रा ने कहा कि नीलामी में दुकानें 35-40 लाख रुपये में आवंटित की गईं हैं, इसलिए किराया कम निर्धारित किया जाए। रोहित मिश्रा, उदित सिंह और सूरज बाथम ने तीन हजार रुपये मासिक किराये का प्रस्ताव दिया। बाद में सर्व सम्मति से तीन हजार रुपये मासिक किराया तय किया गया।
विज्ञापन
आवंटित दुकानों के ऊपर नवनिर्मित दुकानों का आवंटन 12 मई को करने का निर्णय लिया गया। सदस्य रोहित मिश्रा ने संजय गांधी पार्क का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल पार्क करने का प्रस्ताव रखा, इसे सर्वसम्मति से पास किया गया।
इसके अलावा स्टेशन चौराहा पर महाराणा प्रताप, पानी की टंकी के समीप चौराहा पर डॉ. भीमराव आंबेडकर, बंडा चौराहा पर भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाने, मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, नगर मेंं भवनों का ऑनलाइन सर्वे कराने का निर्णय लिया गया।
सदस्यों ने नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने और फॉगिंग कराने का प्रस्ताव रखा। एसडीएम/ईओ अजीत प्रताप सिंह ने नगर में शीघ्र ही अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कराने, नगर पालिका चेयरमैन ने नियमित फॉगिंग कराने का आश्वासन दिया। सदस्य सौरभ सक्सेना ने पकड़िया चौराहा के समीप नगर पालिका के हाल को नारी शक्ति क्लब को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए देने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। संचालन लेखाकार दिनेश कुमार भारती ने किया।