फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Salute to the valor of the army... the country's pride is great in the world

Pilibhit News: सेना के शौर्य को सलाम... दुनिया में बड़ा देश का मान

Fri, 09 May 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 09 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Salute to the valor of the army... the country's pride is great in the world
काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट - फोटो : संवाद
पीलीभीत। ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगाें में जोश और उल्लास है। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ सेना के एयर स्ट्राइक की सराहना की। लोगों का कहना है कि भारतीय सेना के शौर्य को सलाम है। ऑपरेशन सिंदूर को बाद देश का हर नागरिक गर्व महसूस कर रहा है। इस कार्रवाई के बाद देश का मान पूरी दुनिया में बड़ा है। आतंक के खिलाफ भारत के कड़े रुख से देशवासियों में जज्बा और जुनून उत्पन्न हुआ है। लोगों ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से आतंकियों ने हमला कर बेटियों का सुहाग उजाड़ा, भारत ने इसका बदला लेकर ऑपरेशन सिंदूर से लेकर मन को शांति दी है।
विज्ञापन


भारत की बेटियों के सिंदूर उजाड़ने की सजा उनके घरों में घूसकर भारत ने एयर स्ट्राइक के जरिये दी है। आतंकवादियों के ठिकानों को तहस नहस कर दिया। देश की सरकार की इस कार्रवाई से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। - संजय सिंह गंगवार, राज्यमंत्री
विज्ञापन



पूरी दुनिया भारत और भारत के लोगों की मान बढ़ा है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई का निर्णय लेने के लिए देश की सरकार की जितनी तारीफ की जाए कम है। - काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट पूर्व डीजीसी क्राइम पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने गर्व महसूस कराया। सेना के शौर्य को सलाम है। आतंक और जुल्म को समाप्त करने के लिए देश की सरकार और सेना के प्रयास सराहनीय हैं। आज हर नागरिक सुकून महसूस कर सेना को सलाम कर रहा है। - शैली शर्मा, जिलाध्यक्ष शिवसेना



महिला के सिंदूर की बात थी। सेना ने इसका जवाब दिया। पूरी कार्रवाई की जानकारी सेना की दो महिला अधिकारियों ने साझा की। इससे लड़कियों का मनोबल बढ़ा है। सेना में जाकर देश की सेवा करने का जज्बा पैदा हुआ है। - प्रिया, छात्रा

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई से सुकून मिला। सेना पर सभी को गर्व है। पूरे ऑपरेशन की महिला अधिकारियों की ओर से जानकारी साझा करने से जज्बा और बढ़ गया। - मुस्कान, छात्रा

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के हमले की कार्रवाई से देश वासियों को पहलगाम हमले के बाद सुकून मिला है। देश को इसका इंतजार था। सेना पर गर्व है। - गीता, छात्रा

सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने गर्व महसूस कराया है। सिंदूर का बदला लिया। सेना में महिला अधिकारियों की भूमिका भी सराहनीय है। उनके जैसा बनने का जज्बा पैदा हुआ है। संध्या, छात्रा


देश वासियों को सेना पर गर्व है। सेना देश के नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तैयार रहती है। ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है। इस कार्रवाई से सुकून मिला। - प्रियांशी

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट- फोटो : संवाद

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट- फोटो : संवाद

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट- फोटो : संवाद

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट- फोटो : संवाद

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट- फोटो : संवाद

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट- फोटो : संवाद

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट

काजी रिफाकत हुसैन फरहान, एडवोकेट- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed