{"_id":"6509f2a7ca67ad85c2017a04","slug":"ruckus-created-after-seeing-the-girl-with-youth-from-non-community-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4458-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवती को गैर समुदाय के युवकों के साथ देख किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवती को गैर समुदाय के युवकों के साथ देख किया हंगामा
Wed, 20 Sep 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। बाग में गैर समुदाय के युवकों के साथ युवती को देखकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। युवक और युवती को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को उनके हवाले कर दिया।
घटना मंंगलवार सुबह की है। हिंदूवादी संगठन के संजय मिश्र को एक बाग में युवती के गैर समुदाय के युवकों के साथ होने की जानकारी मिली। इस पर वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गैर समुदाय के दो युवकों के साथ युवती को देखकर जमकर हंगामा किया। दोनों युवकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों और युवती को कोतवाली ले आई। कोतवाली में युवती ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पुलिस ने सूचना देकर युवती के परिजनों को कोतवाली बुलाया और युवती को उन्हें सौंप दिया। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि युवती और उसके परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार किया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है।