{"_id":"6776e5bac37ebd1c5c0b80d9","slug":"rto-imposed-duty-arto-pto-of-mandal-will-tighten-the-noose-on-errant-vehicles-pilibhit-news-c-122-1-sbly1042-134821-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आरटीओ ने लगाई ड्यूटी...डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसेंगे मंडल के एआरटीओ-पीटीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आरटीओ ने लगाई ड्यूटी...डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसेंगे मंडल के एआरटीओ-पीटीओ
Fri, 03 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अवैध स्टैंड पर संचालित होने वाले डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा। आरटीओ बरेली ने रोडवेज बस अड्डे व बरेली मोड़ के पास संचालित डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए मंडल के एआरटीओ व पीटीओ की ड्यूटी लगाई है। अभियान आठ जनवरी तक प्रतिदिन चलाया जाएगा।
अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों की वजह से परिवहन निगम व अनुबंधित बसों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अनधिकृत वाहन संचालन को लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाकर लगातार खबरों काे प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए आरटीओ बरेली दिनेश कुमार ने चेकिंग अभियान चलाने के लिए मंडल के एआरटीओ व यात्री कर अधिकारी की ड्यूटी तिथिवार लगाई गई।
पत्र में बताया कि दो जनवरी को यात्री कर अधिकारी प्रथम बरेली अजीत प्रताप सिंह यहां अभियान चलाएंगे। तीन जनवरी को बरेली के यात्री कर अधिकारी द्वितीय विनय मिश्रा, चार को एआरटीओ प्रवर्तन बरेली संदीप जायसवाल, पांच को यात्री कर अधिकारी बदायूं रमेश चंद्र प्रजापति, छह को पीलीभीत के यात्री कर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी, सात को यात्री कर अधिकारी मोहम्मद आरिफ व आठ को एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय चेकिंग करेंगे। अधिकारियों को निर्माणाधीन सेटेलाइट बस अड्डा, बरेली मोड़, रोडवेज बस अड्डा आदि के पास चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अनुबंधित बस ऑनर्स ने उठाई थी मांग
-परिवहन निगम की अनुबंधित बस मालिकों ने गत दिनों आरटीओ बरेली से मुलाकात कर राजस्व में होने वाले नुकसान का हवाला देते हुए बसों को सरेंडर करने का अनुरोध किया था। इससे पहले यहां एआरटीओ से मुलाकात कर यही मांग रखी थी। अनुबंधित बस ऑनर्स एसोसिएशन के महासचिव निनिर्मेष शर्मा ने नियमित चेकिंग की मांग की थी।