फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Route plan fails... Traffic jam due to the arbitrariness of e-rickshaw drivers

Pilibhit News: रूट प्लान धड़ाम... ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से लग रहा जाम

Wed, 04 Dec 2024 12:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:23 PM IST
विज्ञापन
Route plan fails... Traffic jam due to the arbitrariness of e-rickshaw drivers
पीलीभीत के थाना सुनगढी के पास लगा लंबा जाम।संवाद
पीलीभीत। पुलिस और यातायात पुलिस शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए खुद के बनाए रूट प्लान का पालन नहीं करा पा रही। रूट प्लान को धता बताकर मनमाने तरीके से दौड़ते ई-रिक्शा से शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन रही है। आधी सड़क तक खड़े ई-रिक्शा राहगीरों की राह का रोड़ा बन रहे हैं। सबसे अधिक असुविधा ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को होती है। स्टेशन गेट से सड़क तक पहुंचने में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी का शिकार होना पड़ता है। ई-रिक्शा शहर में कहां-कहां जाम का कारण बन रहे और आमजन की झुंझलाहट की वजह कहां बनते हैं....पेश है रिपोर्ट।
विज्ञापन

--
स्टेशन से बाहर आने की राह में रोड़ा
शाहजहांपुर से पीलीभीत पैसेंजर मंगलवार सुबह 9:10 बजे स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों के बाहर निकलते ही ई-रिक्शा चालकों ने पूरी सड़क घेर ली। कोई किसी सवारी को घेरे था, कोई किसी दूसरे को। सभी चालक सवारियों को अपनी ओर खींचने के प्रयास में थे। ऐसे में ई-रिक्शा पैदल जाने वाले यात्रियों की राह का रोड़ा बन गए। कई सवारियों ने चालकों पर खीज भी निकाली। यहां पर 15 मिनट तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

--
बैरिकेडिंग न पुलिस कर्मी
ई-रिक्शा को एकता सरोवर तक ही ई-रिक्शों को जाने की अनुमति है। यहां पर बैरिकेडिंग की गई है। मंगलवार की दोपहर करीब 2:15 बजे चौराहे पर न तो बैरिकेडिंग लगी थी और न ही कोई पुलिस कर्मी मौजूद था। यहां पर कोतवाली पुलिस की चौकी भी है। ई-रिक्शा चालक बेखौफ होकर यहां से आवागमन कर रहे थे। हालांकि बाजार बंद होने से मंगलवार को जाम की समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मनमाने तरीके से दौड़ते हैं वाहन
बरेली गेट पर पर भी बैरिकेडिंग की गई है। दोपहर करीब 02:30 बजे बैरिकेडिंग तो लगी थी, लेकिन कोई पुलिस कर्मी नहीं दिखा। ई-रिक्शा चालक मनमाने तरीक से आ-जा रहे थे। चार पहिया वाहनों का आवागमन भी हाे रहा था।
--
चौराहे की आधी सड़क तक खड़े थे रिक्शा
ड्रमंडगंज चौराहे पर चारों तरफ से बैरिकेडिंग की गई, जिससे ई-रिक्शा व अन्य भारी वाहनों का प्रवेश न हो सके। मंगलवार की दोपहर मुख्य चौराहे पर ही पांच से छह ई-रिक्शे आधी सड़क तक खड़े थे। सवारियों को मनमाने तरीके से बैठा कर दौड़ रहे थे। इस चौराहे पर भी कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया।
--

निर्धारित किए गए है ये पांच मार्ग
एक-रेलवे स्टेशन
- रेलवे स्टेशन से गौहनिया चौराहा होते हुए नकटादाना कचहरी तक।
- रेलवे स्टेशन से छतरी चौराहा होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा, असम चौराहा तक।
- रेलवे स्टेशन से छतरी चौराहा, सुनगढ़ी तिराहा होते हुए गैस चौराहा तक।

-
दो-नौगवां चौराहा
-नौगवां चौराहा से गौहनिया चौराहा होते हुए नकटादाना-कचहरी तक।
-नौगवां चौराहा से एकता सरोवर-बरेली गेट, बड़ा गुरुद्वारा होते हुए कोतवाली तक।
-नौगवां चौराहा से रेलवे अंडरपास होते हुए असम चौराहे तक।

-
तीन-गौहनिया चौराहा
-गौहनिया चौराहे से डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए असम चौराहे तक।
-गौहनिया चौराहे से गांधी स्टेडियम रोड, सुनगढ़ी तिराहा-गैस चौराहा, बिजली घर तिराहा, रंगीलाल चौराहा होते हुए सुनहरी मस्जिद तक।
-गौहनिया चौराहे से माधोटांडा मार्ग रेलवे क्रॉसिंग आगे तक।

-
चार-असम चौराहा
-असम चौराहे से नौगवां चौराहा होते हुए एकता सरोवर।
-असम चौराहे से रामलीला रोड होते हुए स्टेशन तक।
-असम चौराहे से रामलीला मार्ग होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा से कचहरी तक।
-
पांच-खकरा पुल
-खकरा पुल से कोतवाली, ड्रमंडगंज चौराहा, बरेली गेट होते हुए एकता सरोवर तक।
-खकरा पुल से चंदोई-भिखारीपुर तक
-खकरा पुल से नकटादाना चौराहे होते हुए गौहनिया चौराहे तक।
--
निर्धारित मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन न होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक को निर्देशित किया गया है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


- अविनाश पांडेय, एसपी

पीलीभीत के थाना सुनगढी के पास लगा लंबा जाम।संवाद

पीलीभीत के थाना सुनगढी के पास लगा लंबा जाम।संवाद

पीलीभीत के थाना सुनगढी के पास लगा लंबा जाम।संवाद

पीलीभीत के थाना सुनगढी के पास लगा लंबा जाम।संवाद

पीलीभीत के थाना सुनगढी के पास लगा लंबा जाम।संवाद

पीलीभीत के थाना सुनगढी के पास लगा लंबा जाम।संवाद

पीलीभीत के थाना सुनगढी के पास लगा लंबा जाम।संवाद

पीलीभीत के थाना सुनगढी के पास लगा लंबा जाम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed