फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Route diversion has no effect, vehicles enter without hindrance

Pilibhit News: रूट डायवर्जन का नहीं दिखा असर, बेरोकटोक वाहनों का प्रवेश

Mon, 14 Jul 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 14 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Route diversion has no effect, vehicles enter without hindrance
नौगवां चौराहे पर ईदगाह रेलवे क्रासिंग जाने वाले मार्ग पर खड़ी अनुबं​धित बस। संवाद
पीलीभीत। सावन में कांवड़ियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। लेकिन, जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते इसका पालन होता हुआ नहीं दिखा। नौगवां चौराहे से ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग व चौराहे पर किसी सवारी वाहन को खड़ा न करने के निर्देश रहे, लेकिन नौगवां चौराहा पर बैरिकेडिंग तो मिली। मगर बस सहित वैनों का संचालन होता मिला। असम चौराहे पर भी रूट डायवर्जन को लेकर कोई खास सक्रियता नहीं दिखी। असम चौराहे पर पुलिस कर्मी भी नाममात्र को ही दिखाई दिए। असम चौराहे से बरेली जाने वाले मार्ग पर दो ट्रैफिक पुलिस कर्मी बाइक पर बैठे दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन


धराशायी रही व्यवस्था, बस में चढ़ी सवारियां
शहर के नौगवां चौराहे से ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग की ओर भारी वाहनों के जाने पर रोक लगाई गई। 12:16 बजे यहां रोडवेज की अनुबंधित बस सवारियां बैठाने के लिए यहां पर पहुंची। चालक ने बस को बैरियर के पास में खड़ा कर दिया। इसके बाद वहां से सवारियां बैठाने को आवाज दी। इसी दौरान वहां पहुंचे पुलिस कर्मी ने वहां से बस को हटाने को कहा। कुछ सवारियां बैठाने के बाद वहां से बस लेकर चला गया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी नहीं दिखे रोकटोक करते हुए
शहर के नौगवां चौराहे से ही बरेली जाने के लिए वैनों का संचालन होता है। दोपहर 12:18 बजे ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग की ओर जाने वाले मार्ग पर एक निजी अस्पताल के बाहर वैन चालक सवारियों को बैठाता दिखा। चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मी की इन पर कोई रोकटोक नहीं दिखी। वहीं रेलवे क्राॅसिंग की ओर से अन्य कारें आती दिखाई दी। नौगवां चौराहे से टनकपुर की ओर जाने के लिए भी बसें मिलती है। इस दौरान 12.20 बजे इस चौराहे पर टनकपुर के लिए जाने वाले रोड के दोनों ओर रोडवेज खड़ी दिखाई दी। यह बस चालक भी यहां पर सवारियों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की बनी स्थिति, कोई भी नहीं था मौजूद
दोपहर लगभग 01.05 बजे असम चौराहे पर बरेली जाने के लिए दो रोडवेज बसें खड़ी मिली। इसके साथ ही इसके पीछे निजी बस सवारियां बैठाते हुए दिखीं। चौराहे पर फ्लाईओवर का काम के चलते यहां पर कई बार जाम की स्थिति बनी। वहीं यहां पर कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मी नहीं दिखे। चौराहे से करीब दो सौ मीटर दूरी पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी बाइक पर बैठे दिखे। वहीं एक पुलिस कर्मी कार सवार से बातचीत करता दिखा।


बड़े वाहनों को ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग की आरे जाने नहीं दिया गया है। वहीं नौगवां से बस संचालन न हो इसको लेकर एआरएम को पत्र भेजा गया है। चौराहे पर बसें नहीं खड़े होने दी जाएगी।- राघवेंद्र सिंह, टीएसआई।

नौगवां चौराहे पर ईदगाह रेलवे क्रासिंग जाने वाले मार्ग पर खड़ी अनुबंधित बस। संवाद

नौगवां चौराहे पर ईदगाह रेलवे क्रासिंग जाने वाले मार्ग पर खड़ी अनुबंधित बस। संवाद

नौगवां चौराहे पर ईदगाह रेलवे क्रासिंग जाने वाले मार्ग पर खड़ी अनुबंधित बस। संवाद

नौगवां चौराहे पर ईदगाह रेलवे क्रासिंग जाने वाले मार्ग पर खड़ी अनुबंधित बस। संवाद

नौगवां चौराहे पर ईदगाह रेलवे क्रासिंग जाने वाले मार्ग पर खड़ी अनुबंधित बस। संवाद

नौगवां चौराहे पर ईदगाह रेलवे क्रासिंग जाने वाले मार्ग पर खड़ी अनुबंधित बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed