फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Robbers looted from the old priestess Coil

लुटेरों ने वृद्ध पुजारिन से लूटे कुंडल

Sun, 04 Oct 2015 10:49 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Sun, 04 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Robbers looted from the old priestess Coil

लुटेरों ने रविवार को तड़के मंदिर की सफाई कर रही वृद्ध पुजारिन से 20 हजार रुपये कीमत के कुंडल लूटे लिए। पुजारिन के विरोध करने पर उसे डंडा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी 65 वर्षीय सिताबो देवी ने बताया कि वह बारह पत्थर मंदिर में पुजारिन हैं। रविवार को सुबह 4.15 बजे मंदिर की सफाई कर रहीं थीं। तभी वहां तीन लुटेरे पहुंचे। एक ने उनके सिर में डंडा मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ीं। दूसरे लुटेरे ने पुजारिन का मुंह बंद कर गर्दन दबाने का प्रयास किया। तभी तीसरे ने उनके कानों में पहने सोने के दोनों कुंडल खोल लिए और तीनों लुटेरे भाग गए।
विज्ञापन

उनके जाने के बाद वृद्धा ने शोर मचाया तो सुबह टहलने वाले वहां जमा हो गए। उन लोगों ने काफी दूर तक लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी बीच सूचना मिलने पर पुजारिन का बेटा राजेश भी आ गया। राजेश ने अपनी मां के साथ कोतवाली जाकर घटना की तहरीर देकर तीनों लुटेरों को अज्ञात बताया। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार लूटे गए कुंडलों की कीमत 20 हजार रुपये है। घायल पुजारिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुजारिन ने बताया कि लुटेरे तमंचों से लैस थे। इस बारे में थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed