{"_id":"6ad68036c053f8d00d0a7f3f","slug":"list-of-polling-stations-released-submit-objections-by-the-26th-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-171448-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मतदान केंद्रों की सूची जारी, 26 तक दर्ज कराएं आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मतदान केंद्रों की सूची जारी, 26 तक दर्ज कराएं आपत्ति
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की प्रस्तावित सूची का आलेख्य प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में यह सूची जारी की है। इस पर जनसामान्य और मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दल 26 अक्तूबर तक आपत्ति और सुझाव दे सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 26-पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 127-पीलीभीत, 128-बरखेड़ा, 129-पूरनपुर (अजा) और 130-बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित मतदान केंद्रों की सूची एक सप्ताह के लिए प्रकाशित की गई है।
प्रस्तावित सूची जनपद की आधिकारिक वेबसाइट pilibhit.nic.in पर निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। निर्धारित अवधि में प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के आधार पर प्रस्तावित सूची पर विचार किया जाएगा। संवाद