फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   district hospital lacks its own pharmacists in Pilibhit

पीलीभीत: जिला अस्पताल के पास नहीं हैं खुद के फार्मासिस्ट, दवा वितरण व्यवस्था हो रही प्रभावित

Tue, 20 Oct 2026 04:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 20 Oct 2026 04:56 PM IST
district hospital lacks its own pharmacists in Pilibhit
पीलीभीत के जिला अस्पताल का नया दो सौ बेड का भवन आम मरीजों के लिए संचालित कर दिया गया है, लेकिन कर्मचारियों के बिना वहां अव्यवस्थाएं हावी हैं। तीन चीफ फार्मासिस्ट के सेवानिवृत्त के बाद जिला अस्पताल पर खुद के नियमित फार्मासिस्ट ही नहीं है। महिला अस्पताल से दो फॉर्मासिस्ट से दवा भंडार कक्ष, दवा वितरण कक्ष आदि की अतिरिक्त ड्यूटी ली जा रही है। दवा बांटने के लिए मेडिकल कॉलेज की ओर से प्रशिक्षु फार्मासिस्ट को विकल्प बनाया गया है। दवाओं की अधूरी जानकारी के चलते प्रशिक्षु फार्मासिस्ट मरीजों को बाहर मेडिकल से दवा लेने का रास्ता दिखा रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भले ही जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ी हों, लेकिन पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के चलते कई सेवाएं खुद वेंटिलेटर पर हैं। जिसमें प्रमुख तौर पर जिला अस्पताल में दवाओं को आकलन, रखरखाव, दवाओं की पूर्ति आदि के लिए नियमित फार्मासिस्ट की कमी खल रही है। 

जिला अस्पताल के पास नहीं है फार्मासिस्ट
दो माह पहले जिला अस्पताल से चीफ फॉर्मासिस्ट के पद पर भंडार कक्ष के प्रभारी बतौर सुरेंद्र सेवानिवृत्त हो गए। उनके बाद चीफ फार्मासिस्ट केसी मिश्रा व पूर्व में एक और फार्मासिस्ट सेवानिवृत्त हुए। जिसके बाद जिला अस्पताल में खुद का कोई फार्मासिस्ट नहीं है। ऐसे में दवा भंडार, वितरण कक्ष आदि में सेवाएं देने व दवाओं के लिए रखरखाव के लिए जिला महिला अस्पताल से दो फार्मासिस्ट अतिरिक्त ड्यूटी पर लिए गए हैं। 

इससे जिला अस्पताल में दवाओं की सेवा इन दिनों प्रभावित चल रही है। दवा भंडार कक्ष व वितरण कक्ष में दो फार्मासिस्ट की तैनाती दिखती है, जबकि वितरण काउंटर पर लगभग 15 प्रशिक्षु फार्मासिस्ट दवाएं वितरण करते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को प्रशिक्षु फार्मासिस्टो से हो रही है, जब चिकित्सक का लिखा पर्चा लेकर मरीज दवा काउंटर पर पहुंच रहे हैं तो प्रशिक्षु लिखी दवा का नाम नहीं समझ पाते और मरीज को निजी मेडिकल से दवा लेने की सलाह दे रहे हैं।

चीफ फार्मासिस्ट के पांच व फार्मासिस्ट के तीन पद खाली
जिला अस्पताल में पांच चीफ फार्मासिस्ट व तीन फार्मासिस्ट के पद खाली चल रहे हैं। हालांकि अभी भर्ती को लेकर कोई भी प्रक्रिया नहीं चल रही है।

मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि फार्मासिस्ट सेवानिवृत्त होने के बाद जो भी पद खाली चल रहे हैं। उन पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी, खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। दवा वितरण केंद्र पर कोई सेवाएं बाधित नहीं हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पीलीभीत: मूर्ति विसर्जन के दौरान घाटों पर तैनात रहेगी पुलिस-पीएसी, ड्रोन से होगी निगरानी

19 Oct 2026

पीलीभीत: हाईवे पर गड्ढे के कारण फिसली बाइक, सड़क पर गिरने से महिला की मौत

18 Oct 2026

पीलीभीत: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

17 Oct 2026

पीलीभीत: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शटल के साथ उड़ान भर रही प्रतिभा, देखें वीडियो

16 Oct 2026

पीलीभीत: पूरनपुर में किराना गोदाम पर जीएसटी एसआईबी का छापा, देर रात तक जारी रही कार्रवाई

15 Oct 2026
विज्ञापन

पीलीभीत: प्रदेश स्तरीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू, कोर्ट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

15 Oct 2026

पीलीभीत: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुईं कई स्पर्धाएं, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

15 Oct 2026
विज्ञापन

पीलीभीत: डीएम ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर परखी व्यवस्था, कहा- लक्ष्य के अनुरूप हो धान खरीद

15 Oct 2026

पीलीभीत: सड़क किनारे मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

15 Oct 2026

पीलीभीत तिहरा हत्याकांड: मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार, भारी पुलिस बल रहा तैनात

14 Oct 2026

पीलीभीत: गैस लीक होने से घर में लगी आग, मासूम बच्ची की जलकर मौत

13 Oct 2026

पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में फायरिंग, तीन लोगों की मौत से दहला अमरिया

12 Oct 2026

पीलीभीत: विशेष रोजगार सृजन दिवस पर डीएम ने किया श्रमदान, 720 ग्राम पंचायतों में चला अभियान

12 Oct 2026

पीलीभीत: मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों ने परखीं व्यवस्थाएं, छात्र-छात्राओं से किया संवाद

12 Oct 2026

पीलीभीत: स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू न होने पर शिक्षामित्रों ने दिया धरना, अफसरों पर टालमटोल का आरोप

12 Oct 2026

पीलीभीत: मिशन शक्ति की रैली से दिया महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश, देखें वीडियो

12 Oct 2026

पीलीभीत: सीएमओ कार्यालय में आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

12 Oct 2026

पीलीभीत: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, भाकियू टिकैत ने दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

10 Oct 2026

पीलीभीत: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

08 Oct 2026

पीलीभीत: डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, अफसरों और कर्मचारियों की उपस्थिति परखी

08 Oct 2026

पीलीभीत: सपा ने किया विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

08 Oct 2026

पीलीभीत: गांधी स्टेडियम में शिक्षकों ने बनाई रंगोली, सरकारी योजनाओं को रंगों में उकेरा

07 Oct 2026

पीलीभीत: डीएम आलोक कुमार ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

06 Oct 2026

पीलीभीत: अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध, सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

06 Oct 2026

पीलीभीत: किराना दुकान के पास मगरमच्छ देख ग्रामीणों में फैली दहशत; देखें वीडियो

06 Oct 2026

पीलीभीत: गन्ना किसानों के प्रदर्शन को लेकर अलर्ट रही पुलिस, शहर के प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग

05 Oct 2026

पीलीभीत: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से चार गोवंश की मौत

05 Oct 2026

पीलीभीत: मिनी मैराथन से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश, 250 से अधिक लोग हुए शामिल

04 Oct 2026

पीलीभीत: भाकियू ने किसान और जनसमस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

01 Oct 2026

पीलीभीत: लोहिया पुल के पास पानी भरने से आवागमन बाधित, मगरमच्छ की मौजूदगी से दहशत

01 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed