फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roads to get new look for 50 thousand population

तराई की 50 हजार आबादी को जर्जर मार्गों से मिलेगी मुक्ति

Tue, 09 Jan 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 09 Jan 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
Roads to get new look for 50 thousand population
road
तराईवासियों व बाइफरकेशन घूमने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें जर्जर मार्गों पर हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। सिंचाई विभाग के दो खंडों की सब डिवीजन ने अपने-अपने क्षेत्रों में मार्ग की मरम्मत व निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र की लगभग पचास हजार आबादी को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाला बाइफरकेशन मार्ग बेहद जर्जर हो चुका है। पहले इस मार्ग को आरईएस ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाया था, लेकिन घटिया कार्य कराने के चलते एक वर्ष में ही मार्ग उखड़ गया। पिछले लंबे अरसे से यह मार्ग जर्जर पड़ा हुआ है। तराईवासी लंबे समय से इस जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग करते आ रहे थे। जर्जर मार्ग के चलते अधिकांश किसान अपनी कृषि फसलों को बिक्री के लिए मंडियों तक नहीं ले जा पा रहे हैं। मजबूरन उन्हें अपनी फसल उत्तराखंड की खटीमा व किच्छा मंडियों में बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन


बाइफरकेशन मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू
असम हाईवे से हरदोई ब्रांच के किनारे बाइफरकेशन तक इस मार्ग की देखरेख की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की हेड वर्क्स खंड की सब डिवीजन बाइफरकेशन के अधीन हैं। पहले इस जर्जर मार्ग के पुनर्निर्माण का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया, लेकिन शासन स्तर पर इसका इस्टीमेट गड्ढा मुक्त योजना के तहत बनाकर भेजने को कहा गया। जिसकेे बाद एक करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया। शासन द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद सिंचाई विभाग द्वारा टेंडर कर इस जर्जर मार्ग की मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइफरकेशन से शारदा डैम तक मार्ग का निर्माण शुरू
बाइफरकेशन से शारदा डैम के जीरो किलोमीटर तक का मार्ग भी पूरी तरह जर्जर हो चुका था। इसकी देखरेख शारदा सागर की प्रथम सब डिवीजन के पास थी। विभाग द्वारा इस जर्जर मार्ग के पुनर्निर्माण का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया। शासन ने 56 लाख रुपये की लागत से मार्ग निर्माण की स्वीकृति दे दी। जिसके बाद शारदा सागर की प्रथम सब डिवीजन द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद उक्त मार्ग के पुनर्निर्माण को पुराने मार्ग को जेसीबी मशीन से उखड़वाना शुरू कर दिया है।

बाइफरकेशन से शारदा डैम तक मार्ग के पुनर्निर्माण की मंजूरी मिली है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। प्रथम चरण में मार्ग को उखड़वाकर पत्थर बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

धर्म घोष, सहायक अभियंता, शारदा सागर

हरदोई ब्रांच के हेड से जनपद सीमा तक 37 किमी लंबे मार्ग को गड्ढा मुक्त योजना से मरम्मत कराने को मंजूरी मिली है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर कार्य शुरू करा दिया गया है। मानक के अनुसार ही मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। राजेश कुमार चौधरी, इंचार्ज अवर अभियंता, हेड वक्र्स खंड बाइफरकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed