फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roads dug up to lay pipelines became a problem

Pilibhit News: पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें बनी मुसीबत

Mon, 18 Nov 2024 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Roads dug up to lay pipelines became a problem
दिलावरपुर गांव में पाइप लाइन छालने के दौरान खोदा गया सीसी मार्ग।संवाद
घुंघचाई। पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई पूरनपुर ब्लॉक के दिलावरपुर गांव की सड़कें ग्रामीणों के लिए मुसीबत गई हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी सड़कों की मरम्मत न किए जाने से आवागमन मुश्किल हो रहा है। ऊबड़-खाबड़ रास्ते राहगीरों को दर्द दे रहे हैं।
विज्ञापन




गांव दिलावरपुर में साधन सहकारी समिति है। समिति को जाने वाली सड़क का कुछ वर्ष पहले कृषि विपणन केंद्र की ओर से सीसी निर्माण कराया गया था। दो माह पहले जल मिशन के तहत बनी ओवरहेड टंकी से पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डालने के लिए इस सड़क को जेसीबी से खोद दिया गया।
विज्ञापन

लोगों के विरोध पर ठेकेदार ने सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया, लेकिन सड़क की मरम्मत अब तक नहीं कराई। सड़क गढ्ढों में तब्दील हो गई है। टूटे पत्थर लोगों को आवागमन में दर्द दे रहे हैं। जलभराव की समस्या भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





गांव की गलियां भी खस्ताहाल

दिलावरपुर गांव की गलियां भी खस्ताहाल हैं। पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई गांव के अंदर की सड़कों की मरम्मत भी अब तक नहीं कराई गई है। गांव के जमुना प्रसाद वर्मा, परमेश्वरी दयाल, सुखदेव सक्सेना, गिरिजा शंकर, रोहित व शिवम ने बताया कि सड़कें टूटी होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान रामनिवास शर्मा ने बताया कि ठेकेदार से कई बार सड़क की मरम्मत के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं आया। मरम्मत के लिए ठेकेदार से कई बार फोन पर बातचीत भी की। मामले की अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed