फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ROAD

Pilibhit News: खस्ताहाल यशवंतरी मंदिर मार्ग से परेशान लोगों ने दिया धरना

Wed, 15 Mar 2023 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
ROAD
पीलीभीत। शहर के प्रसिद्ध यशवंतरी मंदिर के जर्जर मार्ग को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। इसको लेकर बुधवार को काफी संख्या में लोग मंदिर जाने वाले मार्ग पर धरने पर बैठ गए। मार्ग पर दोनों ओर यातायात रोक दिया गया। लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जानकारी होते ही सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने के बाद लोग धरने से हटे।
विज्ञापन

शहर का प्रसिद्ध यशवंतरी मंदिर को जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ता हाल है। नवरात्र शुरू होते ही मंदिर में श्रद्धालुुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु पैदल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसको लेकर शहर के लोग नाराज हो गए। मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर बुधवार को लोग धरने पर बैठ गए। मार्ग की दुर्दशा को लेकर नारेबाजी कर विरोध जताया गया। मार्ग के दोनों ओर यातायात भी रोक दिया गया। इसकी जानकारी पुलिस के साथ प्रशासनिक अफसरों को भी लगी।
विज्ञापन

इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार, सीओ सिटी सतीश चंद के साथ मौके पर पहुंचे। धरने पर बैठे लोगों से बातचीत कर समस्या को सुना। लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से नवरात्र का हवाला देकर मंदिर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। अफसरों ने मरम्मत को लेकर पत्राचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बोले लोग : सालों से खराब सड़क की नहीं हो सकी मरम्मत
फोटो 25
कई साल से यशवंती मंदिर जाने वाले मार्ग की खस्ताहाल है। नवरात्र नजदीक है। श्रद्धालुओं को पैदल गुजरने में परेशानी होगी। मार्ग को दुरस्त कराना जरूरी है।
- जगन्नाथ, सभासद
000
प्रसिद्ध मंदिर जाने वाले मार्ग की हालत खराब होने के बाद भी अफसर अंजान बने हैं। धरने के माध्यम से मार्ग को सुधारने की मांग की गई है।
- ईशरी दयाल
000
नवरात्र के नजदीक आते ही यशवंतरी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। महिलाएं भी पैदल मंदिर जाती है। मार्ग पर गड्ढे होने से समस्या होगी।
- सावित्री देवी
000
धार्मिक स्थलों को जाने वाले मार्ग को सही करने में अफसरों को उदासीनता नहीं दिखानी चाहिए। यशवंतरी मंदिर शहर का प्रसिद्ध मंदिर है। मार्ग सही न होने से भक्तों को परेशानी हो रही है।

- जमुना देवी
0000
राज्यमंत्री ने मंदिर मार्ग की मरम्मत कराने को लिखा पत्र
पीलीभीत। यशवंतरी मंदिर मार्ग की मरम्मत को लेकर शहर के लोगों के धरने पर बैठने के बाद राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार भी गंभीर हुए। राज्यमंत्री ने डीएम को पत्र लिखकर नवरात्र से पूर्व मार्ग को गड्ढामुक्त कराने को प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही है। पत्र में कहा गया है कि नवरात्र में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचते हैं। पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी है। ऐसे में मार्ग का सुधार करना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed