{"_id":"65d9e3197b224d20890c5b3d","slug":"road-being-built-at-a-cost-of-rs-60-lakh-started-falling-apart-from-the-hands-in-pilibhit-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाथ से उखड़ने लगी 60 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाथ से उखड़ने लगी 60 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
Sat, 24 Feb 2024 06:13 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Feb 2024 06:13 PM IST
सार
गांव गुलड़िया भूपसिंह से इक्कोतरनाथ तक पांच किलोमीटर लंबी सड़क के लिए शासन की ओर से 60 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। एक तरफ सड़क का निर्माण हो रहा है, दूसरी तरफ हाथ लगाने से ही उसकी बंजरी उखड़ रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रगड़ा हाथ तो उखड़ने लगी बजरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में गांव गुलड़िया भूपसिंह से इक्कोतरनाथ तक पांच किलोमीटर लंबी सड़क 60 लाख रुपये से बनाई जा रही है। सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत भी की लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। अब सड़क निर्माण की गुणवत्ता से संबंधित एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक ग्रामीण सड़क पर हाथ रगड़ रहा है, जिससे बजरी उखड़ रही है। वीडियो सामने आने के बाद अभियंताओं ने मौके पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन
गुणवत्ता को लेकर लोक निर्माण विभाग लगातार चर्चा में है। अधिक एस्टीमेट को लेकर कार्रवाई भी हो चुकी है। इसके बाद भी न तो जिम्मेदार ही मान रहे और न ठेकेदार। अब नया मामला पूरनपुर ब्लॉक के गांव गुलड़िया भूपसिंह से इक्कोतरनाथ मंदिर तक बन रही पांच किलोमीटर लंबी सड़क का सामने आया है।
विज्ञापन
इस सड़क के लिए शासन की ओर से 60 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। पीलीभीत के एक ठेकेदार की ओर से काम कराया जा रहा है। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण विरोध-प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। वीडियो में ग्रामीण सड़क की उखड़ी बजरी को झाड़ू से एकत्र भी कर रहा है। यही नहीं ग्रामीण सड़क निर्माण में प्रयोग हुई सामग्री को भी दिखाता है। वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय जिम्मेदार बचाव के लिए अपना पक्ष दे रहे हैं।
विज्ञापन
सहायक अभियंता एसपी गौतम ने बताया कि ग्रामीण अपने घर तक खड़जा पर सड़क बनाने के लिए कह रहे थे। मना किया तो वह सड़क को हाथ से उखाड़ने का प्रयास करने लगे। सड़क ठीक बनी है। जेई जमुना प्रसाद ने भी जांच की। इसकी आख्या मुख्यालय भेज दी गई है।