फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   RO and ARO exam today, more than 6000 candidates will appear in 14 centers

Pilibhit News: आरओ और एआरओ परीक्षा आज, 14 केंद्रों में 6000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 27 Jul 2025 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 27 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
RO and ARO exam today, more than 6000 candidates will appear in 14 centers
पीलीभीत। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आज आरओ और एआरओ की परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी की है।
विज्ञापन

जिले में छह हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इसमें बेनहर पब्लिक स्कूल,ड्रमंड राजकीय इंटर काॅलेज, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, लायन्स बाल विद्या मंदिर, लिटिल एंजिल्स स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कालेज पीलीभीत, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर काॅलेज समेत 14 केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव ने बेनहर पब्लिक स्कूल, ज्ञान इंटरनेशनल, सेंट एलायसिस व एसआरएम इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर विद्युत व्यवस्था, पेयजल, पंखा, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी कमियां हो उन्हें समय से ठीक करा लिया जाए। जिससे वहां पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग न किया जाए। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा 09:30 से 12:30 बजे तक चलेगी। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाकर दो कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed