फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Riding without a helmet, triple, two killed

बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग, दो की मौत

Tue, 27 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 27 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Riding without a helmet, triple, two killed
बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग, दो की मौत
तीन युवकों के बगैर हेलमेट बाइक पर ट्रिपल राइडिंग काफी महंगी पड़ी। माधोटांडा रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत होने के कारण जिला अस्पताल रिफर किया गया है।मंगलवार देर शाम माधोटांडा कस्बे में पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन से टक्कर होने के बाद बाइक सड़क पर गुजर रहे पशुओं के झुंड में घुस गई। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। माधोटांडा पुलिस ने तीनों युवकों को एंबुलेंस से पूरनपुर के सरकारी अस्पताल भेजा जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मरने वाले दोनों युवकों की शिनाख्त पूरनपुर के बमनपुरी मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय हरिओम पुत्र फकीरे लाल और पूरनपुर के ही खमरिया पट्टी गांव निवासी 19 वर्षीय अनूप आचार्य पुत्र मुन्नालाल के रूप में की गई है। तीसरा घायल युवक बादल पुत्र लक्ष्मन प्रसाद माधोटांडा क्षेत्र के गांव गुलाबटांडा का निवासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed