फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Revised: No layout, no documents...preparations underway to demolish 11 illegal colonies in the city

संशोधित:: ले-आउट न दस्तावेज ..शहर की 11 अवैध काॅलोनियों को ढहाने की तैयारी

Fri, 10 Apr 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Revised: No layout, no documents...preparations underway to demolish 11 illegal colonies in the city
करीब एक माह पूर्व ढहाई गई कालोनी फाइल फोटो
पीलीभीत। शहर व सटे इलाके में बिना ले-आउट और नियमाें की अनदेखी कर मनमाने तरीके से विकसित की जा रहीं 11 अवैध कालोनियों पर जल्द ही प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। इन काॅलोनाइजरों ने नियमों का पालन तो दूर विनियमित क्षेत्र कार्यालय में कॉलोनी का विवरण देना भी जरूरी नहीं समझा। हालांकि प्रशासन भी अवैध काॅलोनियों को चिह्नित कर करीब एक माह तक शांत बैठा रहा। लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद अब अफसर हरकत में आए हैं।
विज्ञापन

शहर व आसपास और नए बाइपास के किनारे अवैध काॅलोनियों को काटने और विकसित करने का खेल धड़ल्ले से खेला जा रहा है। ले-आउट, नक्शा और अन्य नियमों की अनदेखी कर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। कमाई के खेल में काॅलोनाइजर खरीदारों को भी चूना लगा रहे हैं। बेहतर व्यवस्थाओं के सपने दिखाकर बिना पक्के रास्ते वाले प्लॉट भी बेच रहे हैं। अवैध काॅलोनियों और काॅलोनाइजरों की कारगुजारी की शिकायतें आए दिन जिला प्रशासन व विनियमित क्षेत्र के जिम्मेदारों के पास पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

इनका संज्ञान लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने मनमाने तरीके से विकसित की जा रहीं काॅलोनियों की जांच कराई। मार्च के पहले सप्ताह में हुई जांच में 11 काॅलोनियां अवैध मिली हैं। इन काॅलोनाइजरों का पता लगाया गया तो कोई सामने नहीं आया। काॅलोनी कौन काट रहा है। जमीन किससे खरीदी, ले-आउट क्यों नहीं बना। इसका जवाब भी प्रशासन को नहीं मिला। प्रशासन अब काॅलोनियों को ढहाने की तैयारी में जुट गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन काॅलोनियों पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
- गांव चिड़ियादाह में सरस्वती स्कूल के सामने विकसित की जा रही काॅलोनी।
- माधोटांडा मार्ग पर आलिया टाइल्स के पीछे और गांव चिड़ैयादाह में बाइपास के समीप गाटा संख्या 460 पर विकसित हो रही काॅलोनी।
- गांव चिड़ियादाह में माधोटांडा मार्ग पर विकसित हो रही काॅलोनी, पूरनपुर बाइपास पर रेलवे लाइन के समीप बायी और दायी ओर विकसित हो रही काॅलोनी पर भी बुलडोजर चलेगा।
- गांव चंदोई में लॉ कॉलेज मार्ग पर बन रही काॅलोनी और नावकूड मार्ग के दक्षिण में विकसित हो रही काॅलोनी भी अवैध है।
- बनकटी मार्ग पर गांव बिलगवां के बाहर चुंगी पर विकसित हो रही काॅलोनी पर भी कार्रवाई होगी।
- गांव पीलीभीत मुस्तकिल में एमआरएफ सेंटर के पास विकसित हाे रही काॅलोनी भी ढहाई जाएगी।


मार्च में भी ढहाई गई थीं दो काॅलोनियां

अवैध कालोनियों को चिह्नित करने के बाद प्रशासन ने माधोटांडा मार्ग की दो कालोनियों को ढहाया भी। शहर के अंदर भी एक काॅलोनी को ढहाने का प्रयास किया गया। बाद में उसे बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया था। अब दोबारा से अवैध काॅलोनियों पर बुलडोजर चलाने की योजना बनी है।

--

विनियमित क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर विकसित हो रहीं काॅलोनियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। पूर्व में कुछ काॅलोनियां ढहाई भी गई हैं। 11 अवैध कालोनियों को जल्द ही ढहाया जाएगा। कुछ नोटिस भी जारी हुए हैं।
- विजय वर्धन तोमर, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed