फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Responsibility of BEO increased to increase the number of students in basic schools

Pilibhit News: बेसिक के स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए बीईओ की बढ़ाई जिम्मेदारी

Sun, 03 Nov 2024 10:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of BEO increased to increase the number of students in basic schools
पीलीभीत। निपुण भारत अभियान के तहत बेसिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए अब ब्लॉक स्तरीय खंड शिक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। स्कूलों के स्टाफ के साथ अभिभावकों से संपर्क कर जागरूक किया जाएगा। कई बेहतर उदाहरण भी दिए जाएंगे। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से आदेश के बाद बीएसए ने पत्राचार किया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से विद्यालयों को निपुण करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसके तहत स्कूलों में अधिकारी पहुंचकर विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता को भी चेक कर रहे हैं। शिक्षकों को विद्यार्थियों को हर स्तर पर निपुण बनाने के आदेश भी है। ऐसे में शिक्षक भी लगे हुए है।
विज्ञापन

अब इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सूबे के सभी जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तय समय में कक्षाओं के विद्यार्थियों को दक्ष किया जाए। सभी विषयों में विद्यार्थियों को निपुण बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश हैं कि इसके बाद दिसंबर माह में डीएलएड प्रशिक्षुओं से स्कूलों का निरीक्षण कराया जाए। डीएलएड के निरीक्षण की आख्या के अनुसार ही निपुण लक्ष्य को देखा जाए। इसमें स्कूलों में छात्र संख्या को बढ़ाने और हर विषय में परिपक्व बनाने के निर्देश है। शासन की ओर से जारी निर्देश के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सभी से शासन की ओर से मिले निर्देशों के तहत ही काम करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed