फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Respect - o - Ahtram celebrated The Eid ul Adha

अदब-ओ-एहतराम से मनाई गई ईद उल अजहा

Fri, 25 Sep 2015 11:25 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 25 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Respect - o - Ahtram celebrated The Eid ul Adha

जिले भर में शुक्रवार को ईद उल अजहा का त्योहार अदब ओ एहतराम से मनाया गया। ईदगाह समेत मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सड़कों पर पूरे दिन खासी चहल पहल रही।

विज्ञापन

ईद की नमाज शुक्रवार सुबह से शहर की तमाम मस्जिदों में शुरू हुई। सभी जगह खास इंतजाम किए गए थे। ईदगाह के बाहर नगर पालिका परिषद, सपा, पीस पार्टी समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों ने ईद मिलन के लिए पंडाल लगाए। ठीक साढ़े नौ बजे ईदगाह पर नमाज शुरू हुई। यहां शाही जामा मस्जिद के पेशे इमाम कारी इजहार अहमद बरकाती ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान कहा कि ईद उल अजहा हमें खुदा की राह में कुर्बानी का पैगाम देती है। मैदाने अराफात में हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने आज ही के दिन अपने बेटे हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम को खुदा की राह में कुर्बान करने की तैयारी की थी। वह उनका इंतिहान था। इसीलिए आज के दिन कुर्बानी करने का हुक्म है। उन्होंने मुल्क और कौम की सलामती की दुआ फरमाई। नमाज के बाद सभी एक-दूसरे के गले मिले। कैंप में डीएम मासूम अली सरवर, एसपी जवाहर, एडीएम अजयकांत सैनी, सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह, पालिका अध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और गले मिले। सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. आजममीर खां, अमित पाठक, हरनाम सिंह, वीरेंद्र शर्मा, विशाल वाल्मीकि, अकबर अहमद अंसारी, हाफिज शरीफ, अनस अंसारी, अफजाल अंसारी, सलीम, आसिफ खां सहित तमाम प्रमुख लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इधर ईदगाह में लगे मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की। झूलों का भी आनंद लिया।
विज्ञापन


000
इन मस्जिदों में अदा की गई नमाज
ईद उल अजहा की नमाज शाहजी मोहम्मद शेर मियां मस्जिद में हाफिज अब्दुल हफीज मियां, मस्जिद अल्लाहू मियां में मुफ्ती हसन कदीरी, मस्जिद शरीफ खां में मौलाना शमशाद कदीरी, मस्जिद बुजकसावान में मुफ्ती अतीक अहमद कदीरी, मस्जिद मलाहद खां में हाफिज जफर कदीरी, मस्जिद मीराशियान में मौलाना इंतजार अहमद कदीरी, मस्जिद मदीनाशाह में मुफ्ती इरशाद अहमद, मस्जिद अब्दुल बहाब खां में हाफिज जमील अशरफी, मस्जिद हैदरी में मोहम्मद रईस अहमद, मस्जिद मामू मियां में मौलाना तनवीर कदीरी, मस्जिद हैदरी में मौलाना रईस कदीरी, मस्जिद मदीनाशाह में मौलाना इरशाद व ईदगाह में कारी इजहार अहमद बरकाती ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। ईद उल अजहा का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। ईदगाह में तमाम लोगों नेे ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी। ईदगाह में हाफिज मोहम्मद सलीम खां ने नमाज पढ़ाई। मुल्क और कौम के लिए दुआएं मांगी गई। इस दौरान मौलाना फजले अहमद नूरी ने तकरीर की। ईदगाह में नगर पालिका व सपा का ईद मिलन कैंप लगाया गया। ईदगाह में नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, तौफीक अहमद कादरी, व्यापारी नेता हाजी लाडले, अजमेर सिंह छीना, नगर पालिका सदस्य नदीम, नोमान अली वारसी, नादिर रजा बरकाती, लियाकत उर्फ भूरा, अजय भारती, दिनेश भारती, प्रधान मेंहदी हसन, अकील अहमद आदि ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। रजा मस्जिद में हाफिज जकी खां, गुलजारे फरीद मस्जिद मेें हाफिज कमर महबूब, रजवी मस्जिद में हाफिज मोहम्मद उस्मान, साबरी मस्जिद में हाजी जाकिर खां नूरी, गरीब नवाज मस्जिद में हाफिज नाजिम रजा ने ईद  की नमाज पढ़ाई। र्ईदगाह मैदान के समीप मेला भी लगा।
शेरपुरकलां। ईदगाह में जामा मस्जिद के पेशे इमाम मोहम्मद रिजवान खलीली ने, कुरैशियान मस्जिद में पेशे इमाम मौलाना मोहम्मद साजिद रजा ने नमाज पढ़ाई। ईदगाह मैदान में मेला भी लगा। ईद की नमाज के बाद कई स्थानों पर कुर्बानी की गई।
माधोटांडा। कस्बे में ईद उल अजहा का त्योहार मनाया गया। कस्बे की जामा मस्जिद,, मोहल्ला इमामबाड़ा, नूरी मस्जिद, कलीनगर की ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस मौके पर उलेमाओं ने नमाज से पूर्व हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माईल की जीवनी पर रोशनी डाली।
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में ईद उल अजहा पर्व पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ाई गई। सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दिया। इस मौके पर कुर्बानी दी गई। नगर के दोनों ईदगाहों पर मेले भी लगे। इसके अलावा मीरपुर वाहनपुर, महादेवा, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, रिछुलिया, रसायाखानपुर, रढ़ैता, रोहनिया, टिकरी, ईंटारोड़ा, चंदपुरा, चठिया सेवाराम आदि गांवों में भी ईद मनाई गई।
दियोरिया। कस्बे के अलावा टेहरी, गंझाड़ा, गंझाड़ी, मनकापुर और सुजनी आदि गांवों में भी ईद पर्व मनाया गया।
बिलसंडा। नगर के  ईदगाह पर हाफिज मोहम्मद फईम खां व हाफिज शमशाद खां ने नमाज अदा कराई।  इस मौके पर मुस्लिम धर्मालंबियों ने अल्लाह ताला से मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ की। जामा मस्जिद प्रबंध समिति के अध्यक्ष नवीउल्ला खां, खजांची फकीर मोहम्मद, नूरी मस्जिद के अध्यक्ष इमाम बख्श, अंसार मंसूरी, अंसार खां, अनवार खां, शब्बीर अहमद आदि मौजूद रहे। उधर गांव मार, घुंघौरा, विलासपुर, तिलछी, सिसैया साहिब, कल्यानपुर तालुके करेली, हर्रई, नौगवां अम्बर, पहाड़गंज में भी लोगों ने ईद की नमाज अदा की।
बरखेड़ा। कस्बा स्थित ईदगाह में जामा मस्जिद के पेशे इमाम मौलाना हिसामुददीन, कादरी मस्जिद में इमाम मुफ्ती इंतजार अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। नगरपंचायत चेयरमैन जमील अहमद, मौलाना महमूदरजा, वली अहमद, दामोदर बक्श, मोहम्मद इमरान रजा आदि ने गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा गांव खमरिया, पंडरी, दौलतपुर, अधकटा, पौटा, अमखेड़ा, बिक्रमपुर, जारकल्लिया, पृथ्वीपुर आदि में भी ईद मनाई गई।

हजारा। ट्रांस क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहार जोश-खरोश के साथ मनाया गया। नहरोसा स्थित ईदगाह, राणाप्रतापनगर व श्रीनगर में नमाज अदा की गई।
मझोला। कस्बें में ईद उल अजहा का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। कस्बे की ईदगाह में नमाज अदा कर मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ फरमाई गई।
न्यूरिया। यहां भी ईद उल अजहा का पर्व परपंरागत ढंग से मनाया गया। कस्बे के ईदगाह में तमाम लोगों ने नमाज अदा की।
परेवावैश्य। यहां जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, बीच वाली मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा डांग, सिरसी, नगरिया, निसरा, करगैना, अमखिड़िया, भगाडांडी, हरहरपुर हसन आदि में भी ईद पर्व मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed