फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Resolve dispute related complaints on the spot

Pilibhit News: आपसी विवाद संबंधी शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें

Sun, 28 Jul 2024 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Resolve dispute related complaints on the spot
थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई करते डीएम और एसपी।स्रोत:सूचना विभाग
पीलीभीत। डीएम संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बरखेड़ा और बीसलपुर में पहुंचकर जनसुनवाई की। डीएम ने आपसी विवादों की शिकायतों के संबंध में क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मियों को मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित थाना दिवस में डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित न रहे। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त शिकायतों में संबंधित क्षेत्र के राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाए। किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे। डीएम ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि आईजीआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर बीसलपुर के एसडीएम, थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed