फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Reports filed in different cases of theft

Pilibhit News: चोरी के अलग-अलग मामलों में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 Apr 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 18 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Reports filed in different cases of theft
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र में चोरी के दो अलग-अलग मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डोरी लाल निवासी अनिल प्रकाश ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मकान में मरम्मत का कार्य चल रहा है। 15 अप्रैल को दोपहर तीन बजे मोहल्ला का ही रोहित श्रीवास्तव चोरी की नियत से घर में घुस आया। आरोप है कि कमरे में रखा लैपटॉप और हार्डडिस्क चोरी कर आरोपी ले जा रहा था। नजर पड़ते ही मजदूरों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे मामले में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां निवासी नईम अहमद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कि सुनहरी मस्जिद चौराहे पर लगे नल को चोर चोरी कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed