{"_id":"58cad4b84f1c1ba30c32a442","slug":"report-sent-to-end-membership-of-district-panchayat-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता समाप्त करने को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता समाप्त करने को भेजी रिपोर्ट
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
फर्जी जाति प्रमाणपत्र के माध्यम से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते मंजीत सिंह की सदस्यता भी खतरे में पड़ती नजर आ रही है। फर्जी प्रमाणपत्र मामले में उन पर पहले ही एफआईआर हो चुकी है अब उनकी सदस्यता समाप्त कराने को डीएम ने चुनाव आयोग एवं पंचायत निदेशालय को रिपोर्ट भेजी है। पूरनपुर विकास खंड के हजारा क्षेत्र से रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। इसमें उन्होंने पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र लगाया था। चुनाव जीतने के बाद पूरनपुर निवासी वसीम वेग ने प्रमाणपत्र फर्जी होने आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम पूरनपुर को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। इस पर डीएम के आदेश पर पूरनपुर तहसीलदार की ओर से जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ दो माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी बीच चुनाव की व्यस्तता के चलते आगे की कार्रवाई रूक गई। अब चुनाव समाप्त होने पर प्रशासन इस मामले में पुन: सक्रिय हुआ है। फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे जिला पंचायत सदस्य कर चुनाव जीते मंजीत सिंह की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। इसके लिए डीएम ने चुनाव आयोग एवं पंचायत निदेशालय को रिपोर्ट भेजी है। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि जाति प्रमाणपत्र फर्जी होने पर मुकदमा पहले ही दर्ज कराया जा चुका है। अब सदस्यता समाप्त कराने को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन