{"_id":"64ea4626d7df90f536032766","slug":"report-on-four-in-case-of-injuring-the-couple-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3289-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दंपती को घायल करने के मामले में चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दंपती को घायल करने के मामले में चार पर रिपोर्ट
Sun, 27 Aug 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गाय चोरी करने घर में घुसे बदमाशों ने सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव बरगदिया निवासी वेदप्रकाश को चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया था। उन्हें बचाने आईं पत्नी सीमा को भी चाकू से वार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना गांव बरगदिया में 22 अगस्त की रात दो बजे हुई थी। वेदप्रकाश ने बताया कि आहट पर घर की खिडक़ी खोलकर बाहर देखने पर गांव निवासी हनीफ और शवान घर के बाहर बंधी उसकी गाय खोल रहे थे, दूसरी गाय मौके से गायब थी। दरवाजा खोलकर बदमाशों से गाय छीनने की कोशिश की। आरोपियों ने शोर-शराबा कर गांव निवासी शब्बीर और बन्ने को बुला लिया। चारों ने उसकी और उसकी पत्नी की पिटाई की। चाकू से हमला कर उसे और उसकी पत्नी को लहूलुहान कर दिया। संवाद