फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed on six including wife on death of young man

Pilibhit News: युवक की मौत पर पत्नी समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 May 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Report filed on six including wife on death of young man
पिता ने पुत्रवधू पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। तीन साल पहले हुई युवक की मौत के मामले में पिता ने पुत्रवधू पर आरोप लगाया है कि उसकी प्रताड़ना के कारण पुत्र की मौत हुई थी। आरोप है कि पुत्र की मौत के बाद पुत्रवधू जमीन को नाम कराने का दबाव बना रही है। मायके पक्ष के लोगों के साथ कार में बैठाकर सादे कागज पर उसका अंगूठा लगवाने की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आरोपियों ने पिटाई की और कार से नीचे फेंक कर धमकाते हुए चले गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक की पत्नी समेत पांच लोगों को नामजद और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव तकिया दीनारपुर निवासी भजन सिंह ने बताया कि उसके पुत्र रामपाल की शादी 17 साल पहले गांव कंजाखेड़ा निवासी राजकुमारी से हुई थी। उसके तीन बच्चे है। आरोप है कि राजकुमारी की प्रताड़ना से रामपाल की एक अप्रैल 2020 को मौत हो गई। पुत्र की मौत के बाद बीमे के क्लेम के मिले 10 लाख रुपये लेकर राजकुमारी तीनों बच्चों को ससुराल में छोड़कर मायके चली गई। अब राजकुमारी ढाई एकड़ जमीन को अपने नाम कराने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

इसको लेकर 13 जनवरी को राजकुमारी अपने भाई रामऔतार, लालाराम, सियाराम, मुकेश और अन्य के साथ कार से घर आई। उसे जबरिया कार में बैठाकर कोरे कागज पर अंगूठा लगवाने की कोशिश की गई। विरोध और शोर-शराबा पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की और कार से नीचे फेंक कर धमकाते हुए चले गए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर भजन सिंह की ओर से राजकुमारी, रामऔतार, लालाराम, सियाराम, मुकेश और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed