फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed against 15 people for blocking the highway by placing a dead body on it

Pilibhit News: हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में 15 पर नामजद रिपोर्ट

Mon, 30 Sep 2024 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 15 people for blocking the highway by placing a dead body on it
पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र में ग्रामीण की मौत के बाद टनकपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


न्यूरिया थाने के एसआई अतुल कुमार आर्य की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 25 सितंबर को शाम सात बजे थाना क्षेत्र के पिपरिया अगरू के निकट पहुंचने पर देखा कि घायल की उपचार के दौरान मौत के बाद गांव के लोगों ने उसके शव को टनकपुर हाईवे पर रखकर जाम लगा रखा है। जाम के चलते एंबुलेंस समेत राहगीरों को परेशानी हो रही है। काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

जाम लगाने वालों में गांव के ही कोमिल प्रसाद, गोधन, राजू वर्मा, महेशपाल, गंगाराम, डालचंद्र, दिनेश कुमार, नीरू, शिवकुमार, रविंद्र, विमलचंद्र, नरेश, दीपक, बुद्धसेन व बीरू समेत कुछ अज्ञात लोग भी शामिल थे। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि हाईवे पर जाम लगाने के मामले में अब इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed